BJP leader Gyansingh gurjar sons firing case gwalior : एमपी में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के दो बेटों पर हमला हुआ है। कार सवार बदमाशों ने बंदूक से दनादन फायरिंग की और भाग गए। वारदात में बीजेपी नेता का एक पुत्र जहां गोली से बाल बाल बच गया वहीं दूसरा पुत्र घायल हुआ है। इधर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।