11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के दिग्गज नेता व उनके बेटों ने शहर के बड़े बिल्डर को दी धमकी,पार्टी को लेकर भी कही ये बात

भाजपा के दिग्गज नेता व उनके बेटों ने शहर के बड़े बिल्डर को दी धमकी,पार्टी को लेकर भी कही ये बात

2 min read
Google source verification
BJP

BJP

ग्वालियर। डीडी नगर में तलघर के निर्माण को लेकर भाजपा पार्षद द्वारा बिल्डर की शिकायत करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिल्डर उमेश राजावत ने भाजपा पार्षद और उसके बेटे से अपनी जान का खतरा बताकर एसपी से सुरक्षा गार्ड मांगा है। उनका आरोप है कि भाजपा पार्षद बलवीर सिंह तोमर मुझसे 65 लाख रुपए मांग रहे हैं, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें डर हैं कहीं वे लोग उनकी हत्या न कर दें।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर से चेकअप कराकर आ रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

डीडी नगर निवासी उमेश राजावत द्वारा बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है, जिस पर भाजपा पार्षद ने परमिशन से अधिक जमीन पर निर्माण कराने को लेकर निगमायुक्त को एक शिकायत की थी। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया है। बिल्डर राजावत ने अपने कुछ साथियों के साथ एसपी के पास जाकर शिकायत की,

यह भी पढ़ें : डांस क्लास में दोस्ती फिर करता रहा घिनौनी हरकत,युवती ने रोते हुए सुनाई लव स्टोरी

जिसमें बताया कि भाजपा पार्षद बलवीर सिंह तोमर को कुछ समय पूर्व बार-बार कहे जाने के बाद शनिचरा के पास जमीन दिलाई थी, जिसके तोमर ने एडवांस बतौर 25 लाख रुपए दिए, उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई और अपने पैसे वापस मांगने लगे। उस राशि के ब्याज समेत 70 लाख रुपए मांगने लगे, इसके बाद समाज के कुछ लोगों के बीच उनको 28 लाख 50 हजार रुपए वापस किए।

यह भी पढ़ें : वाहन खरीदने जा रहे हो तो जरूर पढ़ लें यह खबर कहीं आप तो नहीं हो रहे इनका शिकार

लेकिन वे 65 लाख रुपए मांगने पर अड़े रहे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि पार्षद के पुत्र छोटू तोमर द्वारा ९ अक्टूबर को आदित्यपुरम जाने के दौरान उनको घेरा और जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें : शक्ति की आराधना में डूबा शहर,मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

इस मामले में भाजपा पार्षद तोमर का कहना था कि उन्होंने न तो किसी भी तरह की कोई डिमांड की, न ही धमकी दी। हां निगमायुक्त से उनकी मल्टी को लेकर शिकायत जरूर की है।