3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा साहब का स्मारक हमने बनाया, कांग्रेस ने नहीं लगाई एक ईंट भी

डॉ. भीमराव अंबेडकर बहुत होशियार थे और जो लोग बाबा साहब के बारे में इधर-उधर की बातें करते हैं, यदि वे उन्हें प्रधानमंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 28 Apr 2018, 4:48 PM IST

bjp tomar

शिवपुरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर बहुत होशियार थे और जो लोग बाबा साहब के बारे में इधर-उधर की बातें करते हैं, यदि वे उन्हें प्रधानमंत्री बना देते तो देश की दशा सुधर जाती। 1952 में जवाहरलाल नेहरु ने बाबा साहब को लोकसभा का चुनाव हरवाया। दूसरा चुनाव भी नेहरु ने ही हरवाया। भाजपा ने बाबा साहब स्थलों को स्मारक में तब्दील किया, जबकि कांग्रेस ने एक ईंट भी नहीं लगाई। यह बात शुक्रवार को करैरा के ग्राम सुनारी में आयोजित जाटव समाज के कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ विघ्र संतोषी लोग आपके साथ जुड़कर गड़बडिय़ां फैला रहे हैं, जिनसे हम सभी को सचेत रहना चाहिए।

अनूठी शादी : दूल्हे के माता-पिता लेंगे देहदान का संकल्प, कार्ड पर लिखवाया नो गिफ्ट, दो दिन चलेगा भंडारा

सुनारी में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बाबा साहब से जुड़े सभी स्थलों पर भाजपा की सरकार ने स्मारक बनवाए, कांगे्रस ने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसी शक्तियां काम कर रही हैं, जो बरगलाने का प्रयास कर रही हैं तथा जाति व वर्ग भेद में बांटकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहती हैं। पिछले 2 अप्रैल को जो भी गड़बड़ी हुई वह बाहर से आए कुछ विघ्र संतोषी लोगों ने फैलाई। भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ है तथा उन्हें मिल रहे आरक्षण को कायम रखने के लिए कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : सांप को खाने निकला था मोर, फिर हुआ कुछ ऐसा की देखने वालों की लग गई भीड़

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुभाष जाटव ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पगड़ी बांधकर तलवार भेंट की। कार्यक्रम में रणवीर रावत, कोमल साहू नंप अध्यक्ष, जयप्रकाश सोनी, बीके गुप्ता, डॉ अरविंद बेडर, रामस्वरूप रावत, जिपं सदस्य शशिबाला हरिशंकर परिहार, डॉ नारायण दास खटीक, बंटी रावत, मनोज झा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को 112 करोड़ की लागत से बनने वाली करैरा-बिलहारी सड़क मार्ग एवं नरवर विकासखंड के ग्राम दिहायला में 45 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर की अभद्रता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

सोन चिरैया अभयारण्य का निराकरण का फिर दिलाया भरोसा
करैरा के लिए अभिशाप बन चुके सोन चिरैया अभयारण्य के मामले को निराकृत किए जाने का केंद्रीय मंत्री ने फिर भरोसा दिलाया। तोमर ने कहा कि क्षेत्र में सोनचिरैया अभयारण का मामला जो उलझा हुआ था, उसके निराकरण के प्रयास किए जा रहे है, जो अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। इस दिशा में उनके द्वारा क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर केन्द्र एवं राज्य सरकार को अपना पक्ष रखा है, जिसके शीघ्र परिणाम मिलेंगे। ज्ञात रहे कि इस मुद्दे का निराकरण किए जाने की बात तोमर ने सांसद बनने के बाद पहली बार करैरा में धन्यवाद सभा में भी कही थी।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़