2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठी शादी : दूल्हे के माता-पिता लेंगे देहदान का संकल्प, कार्ड पर लिखवाया नो गिफ्ट,  दो दिन चलेगा भंडारा

अनूठी शादी : दूल्हे के माता-पिता लेंगे देहदान का संकल्प, कार्ड पर लिखवाया नो गिफ्ट, दो दिन चलेगा भंडारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 28 Apr 2018, 10:32 AM IST

amazing wedding news

महेश गुप्ता @ ग्वालियर

बेटे और बेटी की शादी का सपना हर मां बाप का होता है, जिसे उत्साहपूर्वक करने वह अपने जीवन की जमा पूंजी लगा देते हैं। मां-बाप का पूरा फोकस अपने रिश्तेदारों की खातिरदारी तक ही सीमित रह जाता है, लेकिन शहर में एक गोयल फैमिली एेसी भी है जिसने न सिर्फ बेटे की शादी में शहर के हर वर्ग को शरीक करने का प्लान बनाया, बल्कि खुद इस ओकेजन पर देहदान करने का संकल्प भी लिया। यानि बेटे के फेरे के सात वचन के साथ दूल्हे के माता-पिता देहदान का संकल्प लेंगे। बिजनेसमैन सुनील गोयल के बेटे साहिल की शादी 29 अप्रैल को ऊषा किरण पैलेस से होगी। इस अनोखी शादी में सात फेरे लेने के साथ ही माता-पिता देहदान का शपथ पत्र भी भरेंगे।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में ही लिखी जाएगी विधानसभा चुनाव में हार-जीत की कहानी, देश और प्रदेश की है यहां नजर

अपनी शादी पर किया था ब्लड डोनेट
अपने लिए तो सभी करते हैं। मुझे खुशी तब मिलती है जब मैं दूसरों के लिए करूं। यही कारण रहा कि मैंने 25 साल पहले अपनी शादी के दिन भी ब्लड डोनेट किया था। अब मैं बेटे की शादी पर देहदान का संकल्प लेने जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर की अभद्रता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

कोई रस्म अदायगी नहीं
जहां अधिकांश पिता बेटे की शादी में बहू के साथ कुछ और पाने की चाहत रखता है, वहीं सुनील ने बेटे की शादी में वेडिंग कार्ड पर नो गिफ्ट, नो कैश, नो बुके लिखवाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे कोई भी इस तरह की रस्म अदायगी में फिजूल खर्च न करे। 28 अप्रैल को उनके बेटे की इंगेजमेंट है। साहिल दिल्ली में एक निजी कंपनी में ऊंचे पद पर हैं।

SMART CITY: शहर के मंत्रियों की बेरुखी से सिविल एयरपोर्ट अधर में चार बड़े नेता-मंत्री, दिलचस्पी किसी की नहीं

यहां भंडारा: 29 अप्रैल को बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई पर आने वाले लोगों के लिए फ्री खाने की व्यवस्था पूरे दिन रहेगी। इसके अलावा एक मई हनुमानमंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारा भी किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़