2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप को खाने निकला था मोर, फिर हुआ कुछ ऐसा की देखने वालों की लग गई भीड़

सांप को खाने निकला था मोर, फिर हुआ कुछ ऐसा की देखने वालों की लग गई भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:31 PM IST

peacock rescue

जैनी/मानपुर। मानपुर थाना क्षेत्र के जैनी गांव में एक सूखे कुएं में शुक्रवार को एक मोर गिर गई। जिसे निकालने के लिए सूचना के बाद एक वनकर्मी कुएं में गिरी मोर को निकालने के लिए जैनी पहुंचा। मगर उसने कुएं में सांप देखकर उतरने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों की भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं हुई। ऐसे में गांव के एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कुएं में उतरकर मोर की जान बचाई।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर की अभद्रता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं


SMART CITY: शहर के मंत्रियों की बेरुखी से सिविल एयरपोर्ट अधर में चार बड़े नेता-मंत्री, दिलचस्पी किसी की नहीं

दरअसल ग्राम जैनी में उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास मौजूद कुआं भल ेही 50 फिट गहरा है। मगर काफी दिन से ये कुआं सूखा पड़ा है। शुक्रवार सुबह एक मोर किसी तरह इस कुएं में गिर गई। मगर वह कुएं से निकल नहीं पा रही थी। यह देख आसपास के लोगों ने मोर की जान बचाने के लिए डायल १०० और वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की डायल १०० टीम पहुंच गई।। जबकि वन विभाग ने एक वनकर्मी को काफी देर मौके पर भेजा।

अनूठी शादी : दूल्हे के माता-पिता लेंगे देहदान का संकल्प, कार्ड पर लिखवाया नो गिफ्ट, दो दिन चलेगा भंडारा

लेकिन वनकर्मी को कुएं के अंदर देखने पर सांप दिख गया। जिसे देख डरे वनकर्मी ने कुएं में उतरने से इंकार कर दिया। वहीं डायल १०० स्टॉफ ने भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई। ऐसे में जब कुएं में उतरने कोई तैयार नहीं हुआ, तब गांव का एक युवक सत्यनारायण उर्फ कवाड़ी ने हिम्मत दिखाई और अपनी जान की परवाह किए बगैर मोर को निकालने के लिए रस्सी के सहारे हेलमेट लगाकर कुएं में उतर गया। जिसने मोर को कुएं से बाहर निकालकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में ही लिखी जाएगी विधानसभा चुनाव में हार-जीत की कहानी, देश और प्रदेश की है यहां नजर

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़