14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जिसे सुन कांग्रेस के उड़े होश

ग्वालियर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जिसे सुन कांग्रेस के उड़े होश

2 min read
Google source verification
rajkesh singh bjp president latest news

ग्वालियर। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बने। विधानसभा के साथ ही हम लोकसभा के लिए भी तैयार हैं और इसके लिए महाकौशल के साथ ही ग्वालियर संभाग में सिंधिया की घेराबंदी करेंगे। हम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को लेकर जाएंगे। इसके साथ ही घेराबंदी इस तरह की जाएगी कि दिग्विजय सिंह प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रचार के लिए जाएं, ताकि 2003 से पूर्व की स्थिति को जनता अपने आप याद कर सके। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कही है। गुरुवार को शहर प्रवास पर आए प्रदेश अध्यक्ष दूसरे दिन सबसे पहले अचलेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सरकारी निवास पर पहुंचकर मंत्री और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : रिवाइज फंड लेकर सरकार को चूना लगाने की तैयारी, फंड खर्च, 8 साल में भी पूरे नहीं हुए काम

दोपहर के समय वे उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचे और लगभग 25 मिनट तक बन्द कमरे में चर्चा की। कयास लगाए जा रहे हैं कि बातचीत के दौरान शहर भाजपा संगठन की स्थिति और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई है। इस मुलाकात के बाद क्षेत्रीय नेताओं के पेट मे बल प?ना शुरू हो गये हैं।

breaking : प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना,कमलनाथ को लेकर भी दिया बड़ा बयान


सर्किट हाउस पर चला सेल्फी का दौर
रात दो बजे तक प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से अलग अलग बात चीत की और संगठन सहित जिला कार्यकारिणी से क्षुब्ध नेताओं की मनोदशा को भी परखने की कोशिश की। इसके बाद सुबह के समय युवा नेताओं का जमाव?ा शुरू हो गया। सामूहिक परिचय के बाद कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने की हो? मची रही।

तोमर ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान
केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने आवास डी-29 पर मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को तिलक लगाकर शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लाल सिंह आर्य, लोकसभा सांसद भागीरथ प्रसाद, महापौर विवेक शेजवलकर आदि मौजूद थे। संसदीय क्षेत्र के पांच दिवसीय प्रवास के बाद तोमर शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।