
मातमी धुनों के साथ कर्बला पहुंचे ताजियों को ससम्मान किया दफन
ग्वालियर. मोहर्रम के 40 दिन बाद चेहल्लुम गुरुवार (जुमेरात) को मनाया गया। इस दिन शहर और आसपास ग्रामीण इलाकों से ताजिए मातमी धुनों के साथ कर्बला पहुंचे। घरों में विशेष फातिहा हुई और लोगों ने कर्बला पहुंचकर भी फातिहा पढ़ा। गे्रटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरैशी ने बताया कि गुरुवार को कर्बला परिसर सागरताल पर हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया गया। शहर भर से मातमी जुलूसों के साथ ताजिए कर्बला लाए गए, जहां उन्हें ससम्मान दफनाया गया। चेहल्लुम के लिए नगर निगम की ओर से कर्बला परिसर में आवश्यक तैयारियां की गई थीं। इस मौके पर खिराजे अकीदत के साथ ताजियती मजलिस पेश की गई। कर्बला पर मौजूद लोगों ने कर्बला के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाते हुए शिक्षारूपी ज्ञान से अंधकार को मिटाएं। जो रास्ता हमें हजरत इमाम हुसैन ने दिखाया था उस पर चलकर सभी धर्मों का आदर करते हुए हमेशा सच्चाई की राह पर चलते रहें। इस मौके पर तिलावते कुरान हुसैन कुरैशी ने की।
ये रहे मौजूद
चेहल्लुम के अवसर पर कर्बला में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, लाल सिंह कुशवाह, नगरपाल आर्य, लतीफ खां मल्लू, लाल ङ्क्षसह कुशवाह, डॉ.एम.हुसैन, जावेद हसन, आसिक अली, राशिद हैदरी, शकील कुरैशी, रफीक खान, रमजान खान, जमील बेग, अमजद खान, हनीफ खान, गालिब अली, छोटे खान, बीडी खान, सलमान खान, इकबाल खान, सलीम अहमद, शमशाद खान, राजे खान, दिलशाद खान, जरदार खान, वहीद खान, शानू खान आदि मौजूद रहे।
Published on:
07 Sept 2023 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
