
वर्चस्व की होड़ में दो गुटों में संघर्ष, चारों तरफ गूंज रही थीं फायरिंग की आवाजें, पुलिस से भी झूमाझटकी
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बुधवार की शाम एक प्लॉट को लेकर शुरु हुआ विवाद कुछ ही देर में वर्चस्व की लड़ाई बन गया। दो पक्षों के बीच शुरु हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि, मौके पर चारों तरफ फायरिंग की आवाजें गूंजने लगीं। कुछ ही देर में इलाका जंग का मैदान दिखाई देने लगा। मौके पर मौजूद कई लोग हाथों में बंदूकें लहराते नजर आ रहे थे और हवा में गोलियों की आवाजें गूंज रही थीं। घटना के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें दोनों पक्षों के उपद्रवी फायरिंग करते साफ नजर आ रह हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, शुरुआत में पुलिस ने जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस से भी झूमाझटकी की। हालांकि, पुलिस को देखकर मौके पर गोलियां चला रहे बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। लेकिन बड़ी संख्या में उपद्रवी वहां से भागने में कामयाब हो गए। बता दें कि, ये घटना शहर के हजीरा इलाके में आने वाली पीएचई कॉलोनी की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्लॉट की लड़ाई पर शुरु हुआ संघर्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के हजीरा इलाके में आने वाली पीएचई कॉलोनी में एक 800 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट है। प्लॉट विधवा महिला का बताया जा रहा है। लेकिन, प्लॉट को इलाके में ही रहने वाले पंकज सिंह चौहान और बृजकिशोर शर्मा अपना-अपना बता रहे हैं। पंकज का कहना है कि, प्लॉट को लेकर महिला से उनकी डील हो चुकी है, जबकि बृजकिशोर शर्मा उसी प्लॉट को अपना बताकर बुधवार को उसमें निर्माण कार्य करा रहे थे।
पुलिस से भी झूमाझटकी
पंकज ने बृजकिशोर को प्लॉट पर निर्माण कराते देखा तो उसका विरोध किया। इधर, बृजकिशोर ने अपने भाई श्यामसुंदर के साथ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। बृजकिशोर के साथ आने वाले ज्यादातर लोगों के हाथों में बंदूक थी। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ गई कि, हालात मारपीट के साथ साथ फायरिंग के बन गए। मौके पर पंकज के भी कई साथी पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायर किये गए। गनीमत रही कि, दोनों ही पक्षों से कोई फायरिंग का शिकार नहीं हुआ। हंगामें की सूचना मिलते ही हजीरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी उपद्रवी गोलियां चलाने से नहीं रुके। पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ा भी, जिसमें से कई पुलिस पकड़ से छूटकर मौके से फरार हो गए।
Published on:
23 Feb 2022 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
