
,,
ग्वालियर. ग्वालियर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद कराने पहुंचे नगर निगम के अफसरों को कांग्रेस विधायक के विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस विधायक ने निगम अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई जिसके कारण निगम के अधिकारी और अमला बिना दुकान बंद कराए ही खाली हाथ वापस लौट आया। पोहे की दुकान बंद कराने पहुंचे निगम के अफसरों और कर्मचारियों से विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि जाओ पहले मॉल में चल रहे डोमिनोज और होम डिलेवरी करने वाली बड़ी-बड़ी दुकानों को बंद कराओ फिर इस दुकान को बंद कराना।
देखें वीडियो-
अफसरों को फटकारते विधायक का वीडियो वायरल
कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का निगम के अफसरों को फटकारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो रविवार शाम का है, रविवार शाम को नगर निगम के अफसर अमले के साथ लॉकडाउन के कारण दुकानों को बंद कराने के लिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में रॉक्सी पुल के पास पहुंचे थे। जब निगम के अफसर एक पोहा दुकानदार का चालान काटने लगे तो उसने स्थानीय विधायक प्रवीण पाठक को फोन लगाकर इस बात की सूचना दी। विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे और निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। वायरल वीडियो में विधायक निगम अफसरों से साफ साफ कहते नजर आ रहे हैं कि जाओ पहले मॉल में चल रहे डोमिनोज और बड़ी-बड़ी दुकानों को बंद कराओ। उसके बाद वो खुद पोहा वाले की दुकान बंद करा देंगे और दुकान का सामान निगम की गाड़ी में रख देंगे।
यहां नहीं चलेगा नाटक, गरीब आदमी को कितना दबाओगे- विधायक
निगम अफसरों को फटकार लगाते हुए कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने ये भी कहा कि बहुत हो गया नाटक, ये अब मेरे यहां नहीं चलेगा। उन्होंने दुकानदार का पक्ष लेते हुए ये भी कहा कि गरीब आदमी दुकान के अंदर से पार्सल बेच रहा है इससे क्या परेशानी है। एसडीएम हो या कलेक्टर गरीब आदमी को कितना दबाओगे, क्या मार डालोगे। विधायक की फटकार सुनकर निगम के अफसर भी बिना कार्रवाई किए मौके से लौट गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पिज्जा की स्लिप
विधायक के डोमिनोज को बंद कराने की बात कहने के पीछे भी एक अहम वजह है। दरअसल ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक पिज्जा ऑर्डर की स्लिप व बिल वायरल हुआ था जिसमें 10 अप्रैल को ही लॉकडाउन के दौरान होम डिलेवरी का जिक्र था लेकिन इस पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शायद यही कारण है कि विधायक प्रवीण पाठक ने पोहा दुकान संचालक से पहले उस पर कार्रवाई किए जाने को लेकर कहा।
देखें वीडियो-
Published on:
11 Apr 2021 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
