4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब इन जिलों में भी बढ़ा लॉकडाउन, जरुरी सेवाएं छोड़ सबकुछ रहेगा बंद

मध्यप्रदेश के तीन और जिलों में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाई गई..कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला..

3 min read
Google source verification
lockdown_in_dewas_panna_mandla.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथान के लिए कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रदेश के तीन और जिलों में अब लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। रविवार को देवास, पन्ना व मंडला जिले में लॉकडाउन की समय सीमा में इजाफा किया गया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों की आपदा प्रबंधन समिति से चर्चा के बाद कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें- भूकंप : दो जिलों में हिली धरती, दहशत में घरों से निकलकर भागे लोग

अब इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
रविवार को देवास, पन्ना व मंडला जिले में लॉकडान की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पन्ना जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक तो मंडला के सभी नगरीय क्षेत्रो में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक व देवास में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। लॉकडाउन के दौरान सभी जगहों पर प्रशासन व पुलिस मुस्तैद रहेगी और बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रेमेडिसविर का स्टॉक खत्म हुआ अब कालाबाजारी शुरू

लॉकडाउन के दौरान चालू रहेंगी सिर्फ ये सेवाएं
लॉकडाउन के दौरान इन जिलों में सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे- मेडिकल स्टोर, डेयरी शॉप, एंबुलेंस और दमकल वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्टेशन जाने वाले यात्री टिकट दिखाकर ट्रैवेल कर सकेंगे, वहीं टीकाकरण के लिए भी लोगों को छूट दी गई है। बता दें कि देवास जिले में बीते 24 घंटों में कोरोना के 31 नए मरीज सामने आए थे जिन्हें मिलाकर यहां अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3608 हो गई है जिनमें 3362 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 217 एक्टिव केस हैं। यहां 29 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। वहीं मंडला जिले में 10 अप्रैल को आई कोरोना रिपोर्ट में 66 नए केस सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1592 पहुंच चुकी है। इनमें से 1347 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 233 एक्टिव केस हैं जबकि 12 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में पार्षद ने की डॉक्टर से बदसलूकी, कोरोना नोडल अफसर ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

इन जिलों में पहले ही बढ़ाया जा चुका है लॉकडाउन
बता दें शनिवार को इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था। सरकार ने उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा (अर्बन-रूरल), राउ नगर, महूनगर और शाजापुर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 19 अप्रैल की सुबह 6 तक कर दी है। वहीं, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर में 12 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

देखें वीडियो- लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले लोगों को पुलिस ने दी अनोखी सजा