
गोडसे समर्थक पर कांग्रेस में गदर : कांग्रेसियों ने गंगाजल से किया गांधी प्रतिमा का शुद्धिकरण
ग्वालियर/ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस में शामिल हुए हिंदू महासभा के नेता गोडसे समर्थ बाबूलाल चौरसिया का कांग्रेस में ही लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेश यादव ने शहर के फूलबाग मैदान में स्थित गांधी प्रतिमा को गंगा जल से शुद्धिकरण कर माला पहनाई है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
गांधी प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध कर किया माल्यार्पण
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस में शामिल हुए बाबूलाल चौरसिया ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शनिवार को माल्यार्पण किया था। इसके विरोध में रविवार को कांग्रेस के एक धड़े ने यहां पहुंचकर प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध किया, साथ ही एक बार फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया है।
बाबूलाल चौरसिया को पार्टी जब तक नहीं हटाती, तब तक करेंगे विरोध
इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव रुपेश यादव ने कहा कि, 'जब तक कांग्रेस पार्टी बाबूलाल चौरसिया को पार्टी से बाहर नहीं करती, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।
Published on:
28 Feb 2021 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
