15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवि थाने के मालखाने से फॉरेंसिक सैंपल गायब, थाना प्रभारी ने कोर्ट में मांगी माफी

यह मामला धर्मेंद्र राणा से जुड़े लूट और डकैती के प्रकरण की सुनवाई से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष को वारदात में इस्तेमाल हथियारों और कारतूस की फॉरेंसिक रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी है
less than 1 minute read
Google source verification
Gwalior court removes Deputy Commissioner

Gwalior court removes Deputy Commissioner- Demo Pic

ग्वालियर . विवि थाने के मालखाने से फॉरेंसिक सैंपल नहीं मिलने के मामले में थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने विशेष सत्र न्यायालय में उपस्थित होकर माफी मांगी। उन्होंने न्यायालय को बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से रिपोर्ट और सैंपल दो चरणों में प्राप्त हुए थे, जिन्हें मालखाने में जमा कराया गया था। हालांकि वर्तमान में संबंधित सैंपल मालखाने में उपलब्ध नहीं है। इसकी जानकारी के लिए तत्कालीन थाना प्रभारी के बयान दर्ज किए जाने आवश्यक हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सैंपल कहां रखा गया या उसके साथ क्या हुआ।
यह मामला धर्मेंद्र राणा से जुड़े लूट और डकैती के प्रकरण की सुनवाई से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष को वारदात में इस्तेमाल हथियारों और कारतूस की फॉरेंसिक रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर जेल में बंद एक आरोपी की गवाही की प्रक्रिया आगे बढऩी है।

वर्दी में पहुंचे तो कोर्ट ने जताई नाराजगी
थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ वर्दी में न्यायालय पहुंचे थे। इस पर न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब सादे कपड़ों में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, तो वर्दी में क्यों आए। न्यायालय की टिप्पणी के बाद थाना प्रभारी ने वर्दी बदलकर सादे कपड़ों में दोबारा पेशी दी और लिखित रूप से माफी प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय को पूरे मामले की स्थिति से अवगत कराया। स्पष्टीकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए न्यायालय ने उन्हें माफ कर दिया, वहीं फॉरेंसिक सैंपल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और प्रकरण की सुनवाई आगे जारी रखने के निर्देश दिए।