6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में इस हाल में मिली 16 साल की लड़की की लाश

महाकाल की नगरी उज्जैन में 15 साल की एक बच्ची दुष्कर्म के बाद कई किमी तक बेहाल भटकती रही। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन मानसिक रूप से वह अभी भी सदमे में है। इस बीच एक अन्य घटना में एक किशोरी की लाश मिली है। यह घटना ग्वालियर में हुई जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
kishorigwl.png

किशोरी की लाश मिली

एमपी में बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।महाकाल की नगरी उज्जैन में 15 साल की एक बच्ची दुष्कर्म के बाद कई किमी तक बेहाल भटकती रही। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन मानसिक रूप से वह अभी भी सदमे में है। इस बीच एक अन्य घटना में एक किशोरी की लाश मिली है। यह घटना ग्वालियर में हुई जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई गई है।

ग्वालियर में रविवार को सुबह सुबह कचरे के ढेर में एक किशोरी की लाश मिली। शहर के तेंदुलकर रोड इलाके में किशोरी का शव बुरी हालत में मिला। किशोरी की आंखों पर पट्टी बंधी है जबकि उसकी लाश के पास खून बिखरा पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तेंदुलकर रोड क्षेत्र में एक बिल्डिंग के पास कचरे में किशोरी की लाश मिली। किशोरी की उम्र करीब 16 साल है। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और शव को यहां फेंककर हत्यारे भाग गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही - लाश के पास काफी खून मिला है। पुलिस अभी मौके पर ही है और जांच में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या करने के बाद किशोरी की लाश को यहां फेंक दिया गया है।