1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 लाख रुपए की डिमांड पूरी न करने पर पत्नी को पिलाया एसिड, गले से लेकर पेट के अंग जले

दिल्ली में चल रहा इलाज...राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर एमपी की कानून व्यवस्ता पर उठाए सवाल..

2 min read
Google source verification
gwalior_acid.jpg

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दहेज लोभी पति ने 3 लाख रुपए की डिमांड पूरी न होने पर पत्नी के साथ जो हैवानियत की उसे जानकर आपकी रुह कांप जाएगी। आरोपी पति ने पत्नी को एसिड पिला दिया जिससे उसके गले से लेकर पेट के अंग बुरी तरह जल गए हैं। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें- कुंभ में मिली महिलाएं भेज रहीं अश्लील वीडियो, कहती हैं तुम भी भेजो वरना...

शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता को पिलाया एसिड
ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया की रहने वाली युवती की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति वीरेन्द्र ने नई कार लेने के लिए पत्नी से मायके से 3 लाख रुपए लाने के लिए कहा। जब पत्नी ने पैसे लाने से इंकार किया तो पति वीरेन्द्र ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एसिड पिला दिया। एसिड पिलाते ही पत्नी की हालत खराब हो गई चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद गंभीर हालत में नवविवाहिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- अपनों ने 1 लाख रुपए में बेचा, इंसाफ के लिए महीनों से गुहार लगा रही युवती, जानिए पूरा मामला

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर उठाए सवाल
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल मंगलवार को दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती पीड़िता से मिलने के लिए पहुंची और उसके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसी दौरान एसडीएम के सामने उसके बयान कराए गए जिसमें उसने पति द्वारा एसिड पिलाने की बात कही है। स्वाति मालीवाल ने इस घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने एसिड पिलाया, जिससे उसके अंग जल गए। MP में FIR हल्की हुई और अब तक कोई अरेस्ट नहीं हुआ। लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे हैं। उसके बयान भी SDM के सामने करवाए हैं। ये भयानक फोटो इस आस से डाली है कि शिवराज चौहान जी अपराधियों को अरेस्ट करवाएंगे’।

ये भी पढ़ें- कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को बेच रहा था पति, नहीं मानी तो कुएं में फेंक दिया

पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, आरोपी की तलाश जारी
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य की ओर से घटना को लेकर उठाए गए सवाल के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं। पहले सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पति की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है, पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।


देखें वीडियो- वैक्सीन टोकन के लिए दौड़

Story Loader