28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्राइवर ने गंदा वीडियो दिखाकर 9 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, वॉशरूम के बहाने भागी बच्ची

बच्ची भागकर कमरे से बाहर आई और डरते हुए मौसी को बताई ड्राइवर की हरकत, परिजन ने पकड़कर पुलिस को सौंपा..

2 min read
Google source verification
gwalior_driver.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 9 साल की बच्ची के साथ ड्राइवर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के मामा का ड्राइवर है जिसने कमरे में अकेला पाकर बच्ची को पहले तो अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर बाहर आई और परिजन को ड्राइवर की हरकत के बारे में बताया। परिजन ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बच्ची ने बताई आपबीती
बताया गया है कि बच्ची नानी की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ एक दिन पहले ही ग्वालियर आई थी। बच्ची ने बताया कि शाम के वक्त वो कमरे में लेटी हुई थी तभी मामा की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर अंकल कमरे में आए और कहा कि वो गाड़ी चलाकर बहुत थक गए हैं थोड़ी देर आराम कर लें और गद्दा लेकर उसके पास ही लेट गए। उन्होंने थोड़ी देर बातचीत की और एक-एक कर कमरे के दरवाजे और खिड़की बंद कर दिए। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गंदा वीडियो चलाया और उसे दिखाने लगे। इसके बाद उसके लिप्स को टच किया और किस किया। उसने कहा कि ये सीक्रेट है किसी को बताना नहीं। बच्ची ने बताया कि उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और कमरे से बाहर भागकर आ गई।

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह सास का चेहरा देख ठनका बहू का पारा, बांधकर झाडू से पीटा, छूटकर पहुंची थाने

मौसी को बताई ड्राइवर की हरकत
घबराकर कमरे से बाहर भाग रही बच्ची को जब उसकी मौसी ने देखा तो उनने उससे बात की। जिस पर बच्ची ने कहा कि ड्राइवर अंकल बहुत गंदे हैं और पूरी बात बता दी । जिसके बाद बच्ची की मौसी ने परिवार के दूसरे सदस्यों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा और पुलिस को सूचना देते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस घटना के बाद बच्ची बुरी तरह से डरी हुई है।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से अश्लील चैट देखे तो गंवानी पड़ी जान, 3 दिन से रह रही थी प्रेमी के साथ