12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior news: 20% बढ़ा बिजली वसूली का टारगेट, बकायादारों के कटेंगे कनेक्शन

Electricity company: बिजली कंपनी ने वसूली लक्ष्य 20% बढ़ाया, बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज की गई।
2 min read
Google source verification
Electricity company: बिजली कनेक्शन (Photo Source - Patrika)

Electricity company: बिजली कनेक्शन (Photo Source - Patrika)

Gwalior news: एमपी के ग्वालियर शहर में बिजली बिलों की वसूली का लक्ष्य बढ़ते ही बकायादार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई तेज हो गई है। बिजली कंपनी ने हर संभाग और जोन को करीब 20 फीसदी अधिक वसूली का टारगेट दिया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए मैदानी अमला बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहा है। इससे परेशान उपभोक्ता अब बिल कम कराने, किस्त में जमा करने या कुछ दिन की मोहलत मांगने के लिए बिजली कंपनी के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

महाप्रबंधक कार्यालय में इन दिनों रोजाना 10 से अधिक उपभोक्ता अपनी शिकायत और समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई ऐसे उपभोक्ता है, जिनके लंबे समय से बिजली बिल बकाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एकमुश्त राशि जमा करना उनके लिए मुश्किल है, इसलिए उन्हें बिल जमा करने के लिए समय दिया जाए। वहीं कुछ उपभोक्ता बिल की राशि अधिक होने की शिकायत करते हुए उसे कम कराने की मांग भी कर रहे हैं।

'बकाया जमा कराने पर ही कनेक्शन जोड़ेगे'

बिजली कंपनी का उद्देश्य राजस्व वसूली व्यवस्था को मजबूत करना है। सभी संभाग और जोन को लक्ष्य दिया गया है और बकायादारों से नियमानुसार वसूली की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय बकाया है, उनके कनेक्शन नियमानुसार काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन की स्थिति न बने। यदि किसी उपभोक्ता को बिल में कोई त्रुटि लगती है तो वह संबंधित कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर उसका निराकरण करा सकता है। - संदीप कालरा, महाप्रबंधक शहर वृत्त

हर जोन को दिया गया वसूली का लक्ष्य

बिजली कंपनी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए प्रत्येक संभाग और जोन को निर्धारित लक्ष्य दिया है। पिछले लक्ष्य की तुलना में इस बार करीब 20 फीसदी अधिक वसूली का लक्ष्य तय किया गया है। अधिकारियों को बकायादारों से वसूली के साथ-साथ लंबे समय से लंबित खातों की निगरानी और कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गहें।

बड़े बकायादारों पर पहले कार्रवाई

मैदानी स्तर पर बिजली कंपनी की टीमें ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर रही हैं, जिन पर लंबे समय से बड़ी राशि बकाया है। नोटिस और भुगतान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बाद कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वसूली अभियान में बड़े बकायादारों को प्राथमिकता दी जा रही है।