
अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटियाें से निकले नोटों और सिक्कों को गिनते मंदिर समिति के सदस्य।
Achleshwar Mahadev Temple: शहरवासियों की आस्था का केंद्र अचलेश्वर महादेव मंदिर की सभी 13 दानपेटियां रविवार को खोली गईं। दानपेटियों में दान की रकम के साथ श्रद्धालुओं की भगवान के नाम अर्जियां भी निकलीं। कुछ अर्जियों में छात्र-छात्राओं ने बाबा अचलनाथ से अच्छे नंबरों से पास करने की प्रार्थना की, तो कुछ अर्जियों में बाबा से संतान प्राप्ति और गोद भरने की प्रार्थना भी की गई है।
यही नहीं कुछ भक्त दान पेटी में 100 रुपए का नकली नोट और बड़ी संख्या में कटे-फटे नोट भी चढ़ा गए थे। अचलेश्वर न्यास के लेखाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दान पेटियों में कुल 6 लाख 67 हजार 662 रुपए निकलें हैं। 15 लोगों की टीम ने करीब सात घंटे तक इनकी गिनती की। इस बार दान पेटियों में गीले नोट भी निकले हैं।
- 500 रुपए के 358 नोट
- 200 रुपए के 187 नोट
- 100 रुपए के 1,112 नोट
- 50 रुपए के 1,640 नोट
- 20 रुपए के 4,508 नोट
- 10 रुपए के 10,040 नोट
- 05 रुपए के 171 नोट
- 01 रुपए के 4 नोट
- 10 रुपए के 4,300 सिक्के
- 5 रुपए के 4,300 सिक्के
- 2 रुपए के 500 सिक्के
- 1 रुपए के 600 सिक्के
Updated on:
01 Apr 2024 09:41 am
Published on:
01 Apr 2024 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
