
ऊर्जा मंत्री का बेटा बनकर अधिकारियों को धमकाता था फरेबी
ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर का बेटा बनकर जालसाज बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकाता था। उसने ट्रू कॉलर पर भी मंत्री के बेटे का नाम दर्ज कर रखा था। जिसे कॉल करता था वह उसे मंत्री का बेटा समझ कर तब्वजो देता था। लेकिन जालसाजी लंबी नहीं चल पाई। उसकी हरकत अधिकारियों के जरिए ऊर्जा मंत्री तक पहुंच गई। मामला सामने पर पुलिस ने आनन फानन में फरेबी को धर लिया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह के नाम से जखा, सिमरिया गांव का रामवरन बंजारा जालसाजी कर रहा था। रामवरन 12 वीं पास है। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने उसे दबोचा। पूछताछ में रामवरन ने खुलासा किया उसे पता था राजनेताओं का दबदबा रहता है। ऊर्जा मंत्री के बेटे रिपुदमन सिंह के बारे में जानकारी थी। इसलिए उनके नाम का इस्तेमाल किया। रिपुदमन के नाम से फोन करने पर उसने जो कहा वह काम हो गया तो इसे ठगी का जरिया बनाया।
इस तरह जालसाजी
फरेबी रामवरन ने बताया उसने गांव में लोगों से बिजली की डीपी लगाने का ठेका लिया। ऊर्जा मंत्री के बेटे के नाम से फोन किया तो काम हो गया। फिर बेरोजगारों की नौकरी लगवाने की कोशिश की। क्राइम ब्रांच टीआइ अमरसिंह ने बताया फरेबी के लगातार फोन अधिकारियों के पास पहुंचे तो शक हुआ। मामला ऊर्जा मंत्री तोमर और उनके बेटे के सामने आया तब फरेब का खुलासा हुआ।
Published on:
01 Jun 2023 01:13 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
