
MP News :ग्वालियर(Gwalior Murder News) के रविदास नगर (बहोड़ापुर) में भारती जाटव (40) की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला उसका ससुर अतर सिंह और देवर राहुल पकड़े गए हैं। दोनों महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर लिया। हत्यारोपी अतरसिंह बताया कि भारती उसकी बहू थी। उसे मारना मजबूरी हो गया था। भारती से उसकी 3 साल से दुश्मनी चल रही थी। इससे पहले दोनों के बीच खून खराबा हुआ था। पुलिस ने उसे और भारती को जेल भेजा था। उसके बाद भारती रविदास नगर में उसके मकान पर कब्जा कर लिया।
अतर सिंह ने आगे बताया कि डेढ़ साल तक वह बेटे राहुल के साथ इधर उधर रहकर दिन काटता रहा। अब भारती इस केस में राजीनामा करना चाहती थी। इसलिए वापस उसे और राहुल को उनके ही मकान में जगह दी थी। लेकिन आए दिन अभद्रता और मार पीट करती थी। उसकी हरकतों तंग आ चुके थे।
अतरसिंह ने पुलिस को बताया, कुछ समय पहले उसकी पत्नी का निधन हुआ था। तब भारती ने सास की लाश के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया था। भारती की इस हरकत को न तो वह भूल सका और न बेटे राहुल के दिमाग से वह मंजर निकल रहा था। छह- सात दिन से भारती फिर उन्हें मकान से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। इसे भांप लिया था। इसलिए चार दिन पहले ही उसे मारने का प्लान बनाया था।
राहुल और अतरसिंह ने बताया भारती की हत्या के लिए फालका बाजार में लगने वाली साप्ताहिक हाट से चाकू खरीदे थे। बुधवार रात को भारती ने फिर अभद्रता की। हम दोनों ने तय कर लिया इस बार उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। भारती को गैलरी में दबोच कर उसे दनादन चाकू मारे। फिर हत्या कर बस्ती से बाहर निकल गए। पूरी रात सड़कों पर काटी तय कर लिया था सुबह महाराष्ट्र निकल जाएंगे। वहां मजदूरी कर बाकी की जिंदगी गुजारेंगे।
भारती पत्नी संजय जाटव को बुधवार रात उसके ससुर अतरसिंह और देवर राहुल जाटव ने चाकुओं से गोदकर मार डाला था। भारती का पति संजय कुख्यात स्मैक तस्कर है और इन दिनों इंदौर जेल में बंद है।
Published on:
28 Mar 2025 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
