27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया की पूर्व रियासत के उत्तराधिकारी का पहली बार तिलकोत्सव, पारंपरिक अंदाज में होगी पगड़ी रस्म

MP News परंपरागत तरीके से होगा भव्य आयोजन, 135 देशों की नदियों और समुद्र के जल से होगी पगड़ी रस्म, तिलकोत्सव पहली बार वैदिक परंपरा के निर्वहन के साथ किया जाएगा कार्यक्रम...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Apr 2025, 9:11 AM IST

MP news

MP news: दतिया की पूर्व विरासत

MP News: आजादी के बाद देश में रियासतें-रजवाड़े नहीं रहे, पर उनकी परम्पराएं आज भी निभाई जा रही हैं। इन्हीं में शामिल है बुंदेलखंड क्षेत्र की पूर्व रियासत दतिया। इसके उत्तराधिकारी कहे जा रहे राहुल देव सिंह का तिलकोत्सव और पगड़ी रस्म छह अप्रेल रामनवमी के दिन की जाएगी। खास यह है कि देश-दुनिया में होने वाले तिलकोत्सव में राजा सिर्फ गद्दी की घोषणा करते हैं, पर ये तिलकोत्सव पहली बार वैदिक परंपरा के निर्वहन के साथ किया जाएगा।

इसमें हाथी-घोड़ों के साथ शस्त्र और शास्त्र पूजन भी होगा। तिलकोत्सव के लिए 135 देशों की नदियों और समुद्र के साथ ही गंगा-सरयू के जल को लाया गया है। हनुमानगढ़ी से लाए गए सिंदूर से राहुल देव सिंह का तिलकोत्सव होगा। वह 11 लाख मंत्रों से अभिमंत्रित रूद्राक्ष धारण करेंगे। आयोजन में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

1951 तक गोविंद सिंह जूदेव रहे थे दतिया नरेश

1907 से 1951 के बीच दतिया नरेश महाराज गोविंद सिंह जूदेव रहे। इनके बेटे महाराज जसवंत सिंह जूदेव की धर्मपत्नी पद्मा कुमारी की वसीयत और उनके अंतिम संदेश के आधार पर दामाद राहुल देव सिंह को उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। इसी आधार पर 44 वर्षीय राहुल देव सिंह का तिलकोत्सव तीसरी पीढ़ी के बाद होने जा रहा है।


यह होंगे शामिल


दीपक बजाज, फिल्म निर्माता अशोक ठाकरिया, फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता, छत्रपति शिवाजी के वंशज और राज्यसभा सदस्य उद्दयन राजे भोंसले, रामजन्मभूमि के प्रबंधक और कृष्ण जन्मभूमि की निर्माण समिति के सचिव अभिलेष सिंह सहित देशभर के पूर्व रजवाड़ों, बुंदलेखंड की पूर्व रियासत के जागीरदार आदि पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: अप्रैल में बारिश-ओलों का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, आंधीके साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

ये भी पढ़ें: घर में घुसे 12 हथियारबंद बदमाश, किशोरी को उठा ले गए, सनसनीखेज वारदात