27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसे 12 हथियारबंद बदमाश, किशोरी को उठा ले गए, सनसनीखेज वारदात

Morena Kidnapping Case: 7 साल पहले घर वाले बेटी के लिए कैमरा गांव के लाखन गुर्जर के बेटे नेहने से चली रिश्ते की बात, लड़का-लड़की की उम्र में काफी अंतर तो नहीं बनीं बात, खफा नेहने ने दर्जन भर बदमाशों के साथ मिलकर किया किशोरी का अपहरण...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Apr 2025, 8:43 AM IST

Morena Kidnapping News

Morena Kidnapping News

Morena Kidnapping Case: हथियारबंद 12 बदमाश आधी रात घर में घुसे। 14 साल की किशोरी को उठा ले गए। परिजनों ने मंगलवार रात 12 बजे सूचना पुलिस को दी। वे बुधवार सुबह 7 से शाम 4 बजे तक सिविल लाइन थाने में गुहार लगाते रहे, पर पुलिस ने 17 घंटे बाद बुधवार शाम 5 बजे 5 पर केस दर्ज किया।

दरअसल, 7 साल पहले घर वाले बेटी के लिए कैमरा गांव के लाखन गुर्जर के बेटे नेहने से रिश्ते की बात की थी। लड़की-लड़के के बीच उम्र का अंतर ज्यादा था। बात नहीं बनी। इससे खफा नेहने, लाखन, शिवराज, दिनेश, भूपेन्द्र टाइगर, बनवारी, अनार सिंह समेत दर्जनभर लोगों ने छत पर सो रही किशोरी को अगवा कर लिया। परिजन ने विरोध किया तो 7-8 फायर किए। बंदूक की बट से किशोरी के भाई के सिर पर हमला किया।

रात में पहुंची पुलिस, पर कार्रवाई नहीं की


घटना के बाद परिजन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में गांव पहुंची। पूछताछ में आरोपियों का पता चला। परिजन ने कहा, हमें ले चलो, हम पकड़ा देंगे, पर कार्रवाई नहीं की। टीआइ प्रीति जादौन ने बताया, नेहने, लाखन, जापान, शिवराज, टाइगर पर अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी को मुक्त कराने टीम भेजी है।

ये भी पढ़ें: MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: जल्द जारी हो रहा है रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चैक

ये भी पढ़ें: अप्रैल में बारिश-ओलों का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, आंधीके साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट


    बड़ी खबरें

    View All

    मुरैना

    मध्य प्रदेश न्यूज़

    ट्रेंडिंग