
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। सोमवार से तीसरा चरण शुरू हो गया है। 14 अप्रेल तक चारों चरण का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि 5वीं और 8वीं बोर्ड के बाद अब 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कॉपियां लगातार चैक हो रही हैं। गड़बड़ी से बचने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप patrika.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा...
10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को MPBSE10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। मैसेज भेजते ही आपका रिजल्ट लिंक आएगा, जिसे क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
इसी तरह 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए भी आपको अपने फोन से MPBSE12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा, अब इस मैसेज को भी 56263 पर भेजना होगा और आपको रिजल्ट पता चल जाएगा।
बता दें कि एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2025 तक चली थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं तो 25 मार्च 2025 को संपन्न हो गई थीं। इस साल दोनों क्लासेस के रिजल्ट जारी होने को लेकर जल्द ही ऑफिशियल घोषणा कर दी जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनकी लगभग 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिलहाल जारी है।
पिछले साल यानी 2024 में 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया गया था. ऐसे में इस साल इसलिए भी रिजल्ट पहले जारी हो सकता है क्योंकि मूल्यांकन की प्रक्रिया में सुधार किया गया है और कॉपियां जल्द ही चैक कर ली जाएंगी।
बता दें कि MPBSE MP Board Class 10th 12th Result माध्यमिक शिक्षा मंडल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर सकता है।
बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता है। मूल्यांकन कार्य और एमपी टॉपर लिस्ट तैयार करने के बाद करीब 20 दिन में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाता है। एमपी 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाता है, इस रिजल्ट को mpresults.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
Updated on:
31 Mar 2025 03:59 pm
Published on:
31 Mar 2025 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
