
Indore Farmer Murder: कनाड़िया क्षेत्र में बेशकीमती जमीन के विवाद में एक किसान (Indore Farmer Murder) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तथाकथित रसूखदार और परिचित संदेहियों को हिरासत (Dozens Arrested) में लिया है। मामले की जांच टॉवर लोकेशन, पूर्व में हुई शिकायतों और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, मूल विवाद वर्षों से जमीन को लेकर चल रहा है।
इंदौर (Indore Crime) के कनाड़िया रोड स्थित बड़िया कीमा में खेत में बाबूलाल उर्फ गब्बर परमार (55) का शव मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और गला दबाने के सबूत भी मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण ब्रेन हेमरेज होने से किसान की मौत की पुष्टि की गई है। घटनाक्रम गुरुवार का बताया जा रहा है, अब सामने आया है।
एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दर्जनभर संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। तकनीक की मदद से आरोपियों की लोकेशन खंगाली जा रही है। विवाद के दौरान बाबूलाल के साथ कई लोगों ने मारपीट की है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह (जोन-2) (MP Police) के अनुसार हत्याकांड में चार मुख्य संदेहियों की पहचान हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के पहले मृतक के साथ परिचित मौजूद थे। कुछ सालों से उनके बीच पुश्तैनी खेत को लेकर विवाद चल रहा था। शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या का खुलासा हुआ है। अब परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करोड़ों की जमीन के लिए की गई है। इस जमीन को लेकर कई सालों से कुछ लोगों से बाबूलाल का विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार इसकी शिकायत कई अधिकारियों के पास पहुंच चुकी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Updated on:
31 Mar 2025, 7:16 PM IST
Published on:
31 Mar 2025, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.