
Dabra News : अपने बयानों से अनोखे कार्यों के चलते अकसर चर्चा में रहने वाली पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा सीट से पूर्व विधायक इमरती देवी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज के चलते चर्चा में आ गई हैं। अब तक आपने अधिकारियों को माननीयों के पैर छूते तो कई बार देखा होगा, लेकिन होली के त्योहार के बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी ने क्षेत्र की महिला थाना प्रभारी के पैर छूकर टीआई समेत मौके पर मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया। अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
होली के उल्लास और हुड़दंग के बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी को होली की शुभकामनाएं देने पहुंची पिछोर कस्बे की महिला टीआई बलविंदर ढिल्लन के पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पैर छुए। अचानक हुई इस घटना में टीआई सहम गईं, लेकिन इमरती देवी ने उन्हें तसल्ली देती नजर आईं और उन्होंने महिला टीआई से कहा, 'तुम मेरी छोटी बहन जैसी हो, और छोटी बहन के पैर छूना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।'
महिला टीआई के पैर छूते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री इमरती देवी अकसर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इस बार अपने सहज और सादगी भरे स्वभाव को लेकर चर्चा में आई हैं।
Updated on:
15 Mar 2025, 2:00 PM IST
Published on:
15 Mar 2025, 2:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.