ग्वालियर/डबरा । रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2/3 पर गश्त के दौरान रेलवे पुलिस को एक जोड़ा मिला। संदिग्ध होने पर पूछताछ की गई। दो बच्चों का पिता एक युवक एक किशोरी को भगा कर ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनके नाम पता पूछे। शुक्रवार को सुबह किशोरी के परिजन के आने पर कागजी कार्रवाई के साथ सुपुर्द कर दिया है। दो बच्चों का पिता किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जा रहा था।