अटल जी के निधन के चलते भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रहे। भारत रत्न स्वर्गीय वाजपेयी के निधन के बाद आयोजन समिति द्वारा उनकी आत्मा की शांति स्वरूप शिवलिंग का निर्माण कराया गया। इस दौरान बाजार, स्कूल, सरकारी कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठान बंद होने की बजह से शहर का हर रास्ता स्टेडियम की ओर मुड़ गया।