21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर- होटल में पुलिस की रेड, पर्दे की आड़ में आपत्तिजनक कंडीशन में बैठा था कपल, वीडियो में देखें पूरा मामला

मैडम प्लीज छोड़ दो, घर वालों को पता चल जाएगा तो मेरे लिए संकट खड़ा हो जाएगा, मैं तो वेलेंटाइन की गिफ्ट लेने आई थी। इससे पहले मैं होटल में कभी नहीं आई।

2 min read
Google source verification
couple in hotel

मुरैना। मैडम प्लीज छोड़ दो, घर वालों को पता चल जाएगा तो मेरे लिए संकट खड़ा हो जाएगा, मैं तो वेलेंटाइन की गिफ्ट लेने आई थी। इससे पहले मैं होटल में कभी नहीं आई। यह शब्द थे माधौपुरा होटल में लड़के के साथ पकड़ी लड़की के। समय था दोपहर डेढ़ बजे का। निर्भया सेल प्रभारी नम्रता सिंह उप निरीक्षक ने मय पुलिस फोर्स के होटल पर रेड डाली तो उसमें एक कपल पर्दे के अंदर बैठा मिला।

यह भी पढ़ें: मौसा भतीजी के साथ बनाता था नाजायज संबंध, पत्नी ने किया मना तो वेलेंटाईन डे की रात खेला खौफनाक खेल

निर्भया सेल प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को शहर के होटलों में रेड डाली। सबसे पहले मयूर टॉकीज के सामने स्थित संगम होटल में तलाशी ली। यहां अंदर होटल में केबिन बने थे उनमें पर्दे पड़े थे। पुलिस ने उनके पर्दे खुलवाए और कहा कि अगली बार हम आएंगे तो पर्दे और फर्नीचर केबिन में नहीं मिलना चाहिए। अगर होटल चलाना है तो ओपन हॉल में चेयर व टेबिल डालकर लोगों को भोजन खिलाओ, केबिन की क्या जरूरत है। इसके बाद माधौपुरा स्थित संगम होटल पर पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ हिंसा ग्वालियर में, आंकड़े देखकर होश उड़ जाऐंगे आपके

वहां केबिन में पर्दा लगा था अंदर एक कपल बैठा था। लड़का तुस्सीपुरा और लड़की बिस्मिल नगर की थी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की अपने ब्यॉय फेंं्रड से वेलेंटाइन-डे पर गिफ्ट लेने आई थी। लड़की ने बताया कि इससे पहले कभी मैं होटल में नहीं आई, पहली बार आई वह भी पुलिस ने पकड़ लिया। लड़का व लड़की दोनों को पुलिस थाने ले गई। वहां से लड़की को छोड़ दिया और लड़के के परिजन बुलाए, उनको समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने होटल संचालक को हिदायत दी कि अगली बार हम आएं तो केबिन में पर्दे नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: BSF के इस जवान की मिली ऐसी मौत,जिसे सुनकर हैरान रह गया हर कोई

ग्वालियर की दो युवती हादसे में घायल
मुरैना। स्कूटी से मुरैना आई ग्वालियर की युवती न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने डिवाइडर से टकराकर घायल हो गई। उसको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रीमा (१८) पुत्री मातासिंह घुरैया निवासी नरेश्वर ग्वालियर, उमा (१८) पुत्री वीरेन्द्र गुर्जर निवासी आदर्श नगर ग्वालियर स्कूटी से १४ फरवरी को मुरैना आई। यहां से वापस ग्वालियर जा रही थीं, दोपहर में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने स्कूटी डिवाइडर से टकरा गईं, जिससे दोनों युवती घायल हो गई। दुर्घटना में घायल युवती यह नहीं बता सकी कि मुरैना किस काम से आई थीं। पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।