
बेरहमी से पीटने पर हुई थी बच्ची की मौत, जिसे 8 महीने से मान रहे थे हादसा, वो निकला मर्डर,बेरहमी से पीटने पर हुई थी बच्ची की मौत, जिसे 8 महीने से मान रहे थे हादसा, वो निकला मर्डर,बेरहमी से पीटने पर हुई थी बच्ची की मौत, जिसे 8 महीने से मान रहे थे हादसा, वो निकला मर्डर
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आठ महीने पहले पड़ाव पुल के नीचे घायल मिली 15 साल की बालिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुिस जिस मामले को हादसा मान रही थी, दरअसल वो हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। बच्ची के सिर, लीवर समेत शरीर पर कई अंगों पर गंभीर चोटें लगीं, रिपोर्ट में उन्हीं चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है। डॉक्टरों द्वारा री-एग्जामिन रिपोर्ट में कहा गया है कि, जिस तरह की चोट से मौत हुई है, वो बेरहमी से पीटने की वजह से ही होना स्वभाविक है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के पेट की तिल्ली तक फट गई थी।
री-एग्जामिन रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दावा किया है कि, इस तरह की चोट गिरने से आ ही नहीं सकती। ये सिर्फ और सिर्फ बेरही से पिटाई केकारण होना संभव है। फिलाहल, रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के सामने अब चुनौती है कि, बालिका की हत्या किसने की है और हत्या का मकसद क्या है। कई अहम बुंदुओं के आधार पर पुलिस ने एक बार फिर नए सिरे से पड़ताल शुरु कर दी है।
बता दें कि, बीते 24 सितंबर 2021 को न्यू पड़ाव पुल के नीचे 15 साल की लड़की घायल अवस्था में मिली थी। उसके हाथ में चोट के निशान थे, लेकिन वो निशान ऐसे नहीं थे, जिनसे किसी की जान जा सके। गंभीर हालत में बच्ची को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय पुलिसमान रही थी कि, ये हादसा है। बच्ची पुल से नीचे गिरने की वजह से घायल हुई है।
हादसे के बाद पुलिस इनवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने ये एज्यूम किया कि, लड़की मूर्तिका मंजरी (15) पुत्री रामू है। वह नशे की लत की शिकार थी। सड़कों पर ही रहती थी। परिवार में सिर्फ उसका पिता रामू है। वह भी साई बाबा मंदिर के पास भीख मांगकर गुजारा करता है। लड़की की मौत के बाद एक बार भी पिता थाने में नहीं आया।
पीएम रिपोर्ट में हुए खुलासे से लड़की की मौत पुल से नीचे गिरने के कारण नहीं, बल्कि सिर और पेट में गंभीर चौटें आने यहां तक कि, अंदर तिल्ली के फट जाने से हुई है। यानी किसी ने लड़की के पेट पर जोर से वार किया है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
दो बार ली डॉक्टर से राय
पीएम रिपोर्ट में पेट में तिल्ली फट जाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस परेशान हो गई। अभी तक पुलिस यही समझ रही थी कि वह नशे में पुल के ऊपर से नीचे गिरी और उसकी मौत की बजह वही है। इसके लिए पुलिस ने दो बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट को री एग्जामिन कराया। दोनों बार डॉक्टरों ने राय दी कि जिस तरह की चोट से उसकी मौत हुई है वह गिरने पर नहीं आ सकती। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या माना है।
नशे के लिए हत्या की आशंका
पुलिस को पता लगा है कि लड़की नशे की आदी थी। साथ में पड़ाव रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठने वाले सभी भिखारी नशे की लत के शिकार हैं। हो सकता है कि उनमें से ही किसी ने नशे की लत के चलते लड़की से झगड़ा किया हो। वहीं, उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे पुल से फेंक दिया हो। अब पुलिस वहां उठने बैठने वालों से पूछताछ कर रही है।
ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें
Published on:
21 May 2022 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
