
ग्वालियर. ग्वालियर में पुलिस ने स्मैक तस्कर प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्मैक की खेप ला रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को धरदबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस को 300 ग्राम स्मैक मिली है जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का पुराना बदमाश है जो कि पहले चेन स्नेचिंग के आरोप में भी पकड़ा गया था।
30 लाख रुपए की स्मैक जब्त
एसपी अमित सांघी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हजीरा इलाके का बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्मैक की खेप लेकर आ रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और जब बदमाश रजुआ अपनी गर्लफ्रेंड मोहिनी बाइक से आता नजर आया। आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी देख ली थी लिहाजा उसने भागने की कोशिश भी की पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 300 ग्राम स्मैक जब्त हुई है जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
अच्छी कमाई के लालच में नशे का कारोबार
शुरुआती पूछताछ में आरोपी रजुआ ने इटावा से स्मैक लाने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस के मुताबिक रजुआ राठौर हजीरा थाने का पुराना बदमाश है जिस पर पहले से 18 मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जो महिला साथी आरोपी रजुआ के साथ पकड़ी गई है वो उसके दोस्त की पत्नी है। मोहिनी का पति फिलहाल जेल में है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। शुरुआती तफ्तीश में आरोपी ने ये बात भी बताई है कि अच्छी कमाई के लालच में वो चेन स्नेचिंग छोड़ नशे का कारोबार करने लगा था।
देखें वीडियो- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कर्मचारी की मौत
Published on:
30 Nov 2021 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
