
navratra business
ग्वालियर. शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही शहर के बाजारों में त्योहार की चमक नजर आने लगी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहकों ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और सराफा बाजार में अच्छी ग्राहकी रही। रविवार को एक ही दिन में 200 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, वहीं सोना-चांदी के रिकॉर्ड ऊंचे दामों के बावजूद जेवर खरीदने वालों की कमी नहीं दिखी। मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज और वॉङ्क्षशग मशीन की मांग ने इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को भी रफ्तार दी। वाहन डीलरों के यहां दशहरा और धनतेरस तक की बुङ्क्षकग शुरू हो चुकी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के नौ दिन बाजारों में खरीदारी का सिलसिला और तेज होगा तथा दीपावली तक कारोबार नई ऊंचाइयों को छुएगा।
पिछले 15 दिनों से सुस्ती झेल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नवरात्र के पहले दिन ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी। कारोबारी केदारनाथ गुप्ता के मुताबिक, मोबाइल और एलईडी टीवी की बिक्री के साथ फ्रिज व वॉङ्क्षशग मशीन के लिए भी ग्राहक जानकारी ले रहे हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत से कारोबार में सुधार की उम्मीद जगी है। दुकानदारों को भरोसा है कि दीपावली तक खरीदारी का उत्साह बना रहेगा।
सहालग की तैयारियों के साथ सराफा बाजार में भी रौनक लौट आई है। जेवराती सोने का भाव 1,37,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,25,000 रुपए प्रति किलो रहा। ऊंची कीमतों के बावजूद लोग शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं। सोना-चांदी व्यवसाय संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया, नवरात्र शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। आने वाले दिनों में सहालग की खरीदारी से कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद है।
ऑटोमोबाइल बाजार में त्योहार का उत्साह पहले दिन ही दिखाई दिया। कई ग्राहकों ने पितृपक्ष में ही पसंदीदा कारों की बुङ्क्षकग करा ली थी, जिनकी डिलीवरी अब शुरू हो गई है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के अनुसार, पहले दिन करीब 200 वाहनों की बिक्री हुई। विजयादशमी तक यह आंकड़ा 800 तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, नवरात्र से अक्टूबर के अंत तक ग्वालियर में 1,500 से 1,600 फोर व्हीलर बिकने का अनुमान है। अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में वाहनों की डिलीवरी होने की संभावना है। पहले से हो रही बुङ्क्षकग के चलते डीलर भी ग्राहकों को समय पर वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटे हैं।
पितृपक्ष के बाद रविवार को खरीदारी का सिलसिला शुरू होते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई। महाराज बाड़ा के आसपास के बाजारों से लेकर मुरार के सदर बाजार, उपनगर ग्वालियर और हजीरा तक ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर आवाजाही इतनी बढ़ गई कि लोगों को निकलने तक में परेशानी हुई। नवरात्र के पहले दिन की यह चहल-पहल कारोबारियों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। अब सभी की निगाहें आने वाले शुभ दिनों और दीपावली के त्योहारी कारोबार पर टिकी हैं।
Updated on:
12 Oct 2026 05:45 pm
Published on:
12 Oct 2026 05:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
