12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तुम्हारा न्यूड वीडियो डाल दूंगा…’ ग्वालियर में बुक किया था होटल, दोस्त निकला दगाबाज, डेटिंग ऐप से सावधान

Dating app: डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल, ग्वालियर और इंदौर के मामलों में न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना, शादीशुदा महिला का छिपना और एक साथ कई लोगों से बात करने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
2 min read
Google source verification
होटल में कमरा नंबर 206, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

होटल में कमरा नंबर 206, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Dating app news: आज के बदलते दौर में लोग पाटर्नस बनाने के लिए तेजी से डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे है। इस ऐप में प्रोफाइल बनाने के बाद मैचिंग होते ही बातचीत का दौर शुरू होता है। जो लंबे समय तक चलता है और फिर लोग अपने पाटर्नस से मिलने का प्लाने बनाते है, लेकिन कई लोग इस ऐप के माध्यम से ही बड़े धोखे का शिकार भी होते है। अगर आप कोई भी डेटिंग ऐप इस्तेमाल करते है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। डेटिंग ऐप से धोखे के शिकार होने के लगातार मामले सामने आ रहे। यहां हम आपको कुछ केस बताने जा रहे हैं जिससे आप भी जान सके कि कैसे लोग इस ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है….

केस-1: बात करने के बाद दिया धोखा

भोपाल के रहने वाले धीरज पूणे की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी के लिए डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल मैच होने के बाद एक लड़की से उनकी बातचीत शुरु हुई। शुरुआत में सबकुछ अच्छा चलता रहा। दोनों ने एक दूसरे को जाना और परखा। फैमली के बारे में बताया। जब दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के लिए तैयार हो गए तो दोनों ने भोपाल में फैमली को मिलवाने का प्लान बनाया। सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि अचानक से लड़की गायब हो गई। कुछ दिन बाद लड़के ने किसी तरह लड़की का पता लगाया तो पता चला कि वो पहले से शादी-शुदा थी और एक बच्चे की मां थी। पति के आने के कारण वो गायब हो गई थी।

केस-2: न्यूड वीडियो बनाकर धमकाया

वहीं ग्वालियर में डेटिंग एप से एक लड़के की दूसरे लड़के से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच कई दिनों तक बातें चलती रही। बाद में दोस्त ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। अभी तक दोनों के बीच सब ठीक था। भरोसे में आकर युवक ग्वालियर के होटल में मिलने चला आया। यहां पर युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ जो उसने सोचा भी नहीं था। युवक ने बताया कि चार से पांच लोगों ने होटल के कमरे में ले जाकर पहले उसे बंधक बनाया। बाद में उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतरवाकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद भी युवक को नहीं छोड़ा। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने अलग-अलग तरीकों से करीब डेढ़ लाख रुपए भी वसूल लिए।

केस-3: शादी से किया इंकार

इंदौर में रहने वाले मोहित ने डेटिंग ऐप से शादी के लिए एक लड़की से बात की। दोनों के बीच सब सही रहा। कई दिनों की लंबी बातचीत के बाद जब मोहित ने लड़की को घरवालों से मिलने के लिए बुलाया तो वह नहीं आई। बाद में उसने लड़की से न आने का कारण पूछा तो पता चला कि वो शादी के लिए 3 और लड़कों के संपर्क में थी। सब से उसने शादी का वादा किया था। बातचीत करती थी। कई के साथ घूमने भी जाती थी लेकिन शादी की बात जैसे ही थोड़ी से आगे बढ़ाने की कोशिशि की जाती तो वह गायब हो जाती थी।

डेटिंग ऐप यूज करते समय बरतें ये सावधानियां

-व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
-अपना पर्सनल नंबर न दें।
-पैसों की मदद न करें।
-वीडियो कॉल पर बात करें जिससे प्रोफाइल की पुष्टि हो सकेगी।
-सार्वजनिक स्थान पर मिलें।
-सुनसान जगह पर न जाएं।
-डेट पर जाएं, तो अपने किसी करीबी को जानकारी दें।
-संदिग्ध प्रोफाइल की रिपोर्ट करें