
gold price silver rate today update
Gold Price Silver Rate Latest Today Update: दुनिया भर में मंदी की आशंका के बीच चांदी के दाम (Silver rate today in MP) नए रिकॉर्ड बनाते हुए ग्वालियर समेत पूरे एमपी में 1 लाख 1 हजार रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। कीमती धातु चांदी के दाम हर दिन बढ़ना इसके निवेशकों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है।
चांदी में निवेश करना निवेशकों के लिए महज ढ़ाई महीने में 16 फीसदी तो साल भर में 32 फीसदी से अधिक रिटर्न दे रहा है। एक साल में चांदी के दामों में 24800 रुपए प्रति किलो का उछाल आ चुका है, पिछले साल इन दिनों चांदी के दाम 76200 रुपए प्रति किलो थे। सराफा कारोबारियों की मानें तो आने वाले दिनों में 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति किलो के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। ऐसे में निवेश के लिए अभी भी चांदी को काफी मजबूत माना जा रहा है।
सराफा कारोबार से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उनके द्वारा आए दिन नए-नए निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कारण विश्व के बड़े बैंक सोना और चांदी स्टॉक तक कर रहे हैं। सोना और चांदी दोनों को ही निवेश के लिए सुरक्षित माना जा रहा है। शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
जबलपुर, उज्जैन, भोपाल में और इंदौर में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना- 87,260 तथा 10 ग्राम 83,100 रुपए रहा, तो ग्वालियर में 24 कैरेट का भाव 10 ग्राम सोना 83 हजार 100 ही रहा, लेकिन यहां 22 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव 87 हजार 150 रहा।
Updated on:
17 Mar 2025, 11:34 AM IST
Published on:
17 Mar 2025, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.