11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्त्री यूनियन के साथ आज से ट्रांसपोर्टर भी जाएंगे हड़ताल पर

ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों पर लगी रोक के विरोध में मिस्त्रियों की यूनियन मिसलेनियस ट्रांसपोर्ट वक्र्स एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल प

2 min read
Google source verification
strike

ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों पर लगी रोक के विरोध में मिस्त्रियों की यूनियन मिसलेनियस ट्रांसपोर्ट वक्र्स एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। मिस्त्रियों के साथ शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं। वे भी सोमवार से इस हड़ताल में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से हड़ताल प्रारंभ होगी।

यह भी पढ़ें: भिण्ड जनपद अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से हो गया पारित

इस हड़ताल में न तो शहर में ट्रक आएंगे और न ही शहर से बाहर ट्रक जाएंगे। इस हड़ताल में शहर के करीब 5 हजार मिस्त्री और ट्रांसपोर्ट कारोबारी हिस्सा लेे रहे हैं। बताया जाता है कि हड़ताल से 700 ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। हड़ताल के लिए सभी कारोबारी सुबह 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य द्वार पर इकट्ठे होकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ के घरों में रहने वाला कोई नहीं, पानी की तरह बहाया सरकार ने पैसा


ये हैं मांगे
ट्रांसपोर्ट नगर में 24 घंटे के लिए ट्रकों का प्रवेश प्रारंभ हो। सड़कों सहित सीवर और विद्युत व्यवस्था को ठीक किया जाए।

बैठक में लिया निर्णय

रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में इस हड़ताल को लेकर मिस्त्री यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। हड़ताल की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसमें ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से भी सहयोग मांगा गया। इस पर सभी ने सहयोग देने का आश्वासन देते हुए हड़ताल को सफल बनाने पर सहमति प्रदान की। बैठक में जगजीत सिंह राणा, रहीस खान, कल्लू भाई, शाहिद खान, गंगाराम परिहार आदि मौजूद थे।

तो हो सकता है बाजार पर असर
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की इस हड़ताल का असर सबसे अधिक बाजार पर पड़ सकता है। खासतौर पर रोजमर्रा के सामान पर इस हड़ताल का बड़ा असर होगा। यदि ये हड़ताल लंबी चलती है तो बाजार में आने वाला किराना, सब्जियां, दवाइयों पर इसका असर देखने को मिलेगा।


सोमवार से ट्रांसपोर्ट नगर कारोबारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। जिला और पुलिस प्रशासन की हठधर्मिता के चलते मजबूर होना पड़ रहा है। मिस्त्रियों को तो अपना पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि ट्रांसपोर्ट नगर में 24 घंटे ट्रकों का प्रवेश प्रारंभ करने के साथ-साथ मुलभूत सुविधाएं भी दी जाएं।
विक्की यादव, अध्यक्ष, मिसलेनियस ट्रांसपोर्ट वक्र्स ऐसोसिएशन