30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्शन डेट से क्लैश होने के बाद ICSE व  ISC का नया टाइम टेबल जारी

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyamendra Parihar

•

Updated: 14 Jan 2017, 12:37 PM IST

board exam time table

board exam time table

ग्वालियर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया। बोर्ड द्वारा पहले जारी किए गए शेड्यूल का पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के शेड्यूल से क्लैश हो रहा था, इसीलिए इन परीक्षाओं को टाल दिया गया है। बता दें कि पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले महीने चुनाव होने हैं।








आईएससी की लिखित परीक्षाएं अब एक मार्च से शुरू होंगी और आईसीएसई की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। आईएससी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 जनवरी से शुरू होंगी। आईसीएसई के स्टूडेंट्स का पहला पेपर इंग्लिश का होगा वहीं आईएससी के छात्रों का पहला पेपर फिजिक्स का होगा। आईएससी के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 जनवरी से शुरू होंगी और आठ फरवरी को खत्म होंगी।









पहले इन तारीखों पर हुआ था टकराव

23 फरवरी को यूपी इलेक्शन में चौथे चरण का मतदान होना है और इसी दिन 12वीं का इंग्लिश का पेपर शेड्यूल किया गया था।

27 फरवरी को यूपी में पांचवें चरण का मतदान होना है और पहले एग्जाम शेड्यूल के अनुसार इसी दिन से 10वीं की परीक्षा शुरू होना थी। इस दिन इंग्लिश का पेपर शेड्यूल किया गया था।




No automatic alt text available.



4 मार्च को मणिपुर में पहले चरण का मतदान है और इस दिन 10वीं के आट्स का रखा गया था।

8 मार्च - मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान है और 12वीं की फिजिकल एजुकेशन और 10वीं की विदेशी भाषा का पेपर था।

11 मार्च- इस दिन यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम आने हैं। इस दिन भी 10वीं की परीक्षा होनी थी। तिथियों में इन टकरावों के कारण सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग