19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर-पुणे फ्लाइट पर खुशखबरी, संगीत नगरी से फिर भरेगी उड़ान!

Gwalior to Indore Pune Flight: व्यापार, शिक्षा और नौकरी ने बढ़ाया लोड, राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए संचालित हो रही डेली फ्लाइट सर्विस चल रही फुल, 48 घंटे में 2 हजार के करीब पहुंचे यात्री, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

less than 1 minute read
Google source verification
Madhya Pradesh Government Purchases ₹250 Crore Jet Aircraft

Madhya Pradesh Government Purchases ₹250 Crore Jet Aircraft- Demo pic

Indore Pune Flight from Gwalior: राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए संचालित हो रही दैनिक फ्लाइट सेवाओं को यात्रियों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीनों प्रमुख रूट्स पर इन दिनों करीब 90 प्रतिशत तक सीटें भर रही हैं। व्यापार, नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कारणों से यात्रियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। इनमें सबसे अधिक यात्री रोजाना मुंबई आना-जाना कर रहे हैं। वहीं अब धीरे-धीरे इंदौर और पुणे के लिए भी फ्लाइट सेवाएं शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है।

इंदौर और पुणे की उड़ानें हो चुकी हैं बंद

ग्वालियर से सबसे पुरानी फ्लाइट सेवाओं में मुंबई के साथ-साथ इंदौर की उड़ान भी शामिल थी। हालांकि वर्ष 2024 में इंदौर की फ्लाइट बंद कर दी गई, वहीं इसी वर्ष पुणे (Indore Pune Flight from Gwalior) के लिए संचालित फ्लाइट भी रोक दी गई। इसके बाद से दोनों ही शहरों के लिए यात्रियों को सड़क या रेल का सहारा लेना पड़ रहा है। अब जब अन्य रूट्स पर फ्लाइटें लगभग फुल चल रही हैं, तो इंदौर और पुणे के लिए हवाई सेवा की मांग और तेज हो गई है।

इंदौर-पुणे के लिए तेज हुए प्रयास

इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बताया, हाल ही में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस संबंध में (Indore Pune Flight from Gwalior) मुलाकात की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्वालियर से इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सुविधा बहाल होगी।