
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोमवार 1 जनवरी को बर्थ डे था। लेकिन उनके जन्म दिवस से एक दिन पहले 31 दिसंबर को उन्हें शुभकामना संदेश देने वालों की कमी नहीं थी। राजनीतिक गलियारों के ऐसे ही शुभचिंतक और समर्थक उन्हें नए साल के साथ ही उनके जन्मदिवस पर अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं देते रहे। लेकिन जैसे ही मंत्री जी उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो चोरों ने धावा बोल दिया। और मंत्रीजी का शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां पढ़ें पूरा मामला
ज्योतिरादित्या सिंधिया के समर्थक और बीजेपी के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने ग्वालियर स्थित महल जयविलास पैलेस के हाथी गेट पर पहुंचे और यहां उन्होंने एक होर्डिंग लगवाया। 10 फीट ऊंचे और 18 फीट लंबे इस होर्डिंग पर सिंधिया के लिए जन्मदिवस का शुभकामना संदेश लिखा गया था। लेकिन सिंधिया के जन्मदिन की शुरुआत होती, उससे पहले ही चोर ये होर्डिंग चुरा ले गए।
दरअसल ये होर्डिंग 31 दिसंबर को लगाया गया था और 31 दिसंबर से 1 जनवरी की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला और होर्डिंग चुरा ले गए। दर्ज कराई एफआईआर चोरी की वारदात का पता चलते ही सिंधिया समर्थक भाजपा नेता सत्येंद्र शर्मा ने झांसी रोड थाने पहुंचकर होर्डिंग चोरी होने की लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सिंधिया के शुभकामना वाले होर्डिंग और उसे चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Updated on:
02 Jan 2024 04:10 pm
Published on:
02 Jan 2024 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
