
ग्वालियर। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। सिंधिया बढ़ते डेंगू के आंकड़ों के आंकड़ों से चिंतित दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों को शहर में फॉगिंग बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सिंधिया का कई जगह स्वागत किया गया।
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे आज ही दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। सिंधिया महाराज बाड़े पर हुए अग्निकांड में घायल व्यक्तियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने भी उनके घर गए। सिंधिया संत कृपाल सिंह के आश्रम भी गए और वहां मत्था टेका।
विकास जनसेवा मेरी प्राथमिकता
इस दौरान मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि विकास और जनसेवा ही मेरी प्राथमिकता है। यह दौरा भी इसी लिए है। सिंधिया ने शहर में बढ़ते डेंगू के मरीजों पर चिंता जाहिर की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने शहर में फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
देश का प्रमुख शहर बनेगा ग्वालियर
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर की आन, बान और शान बढ़ाने का हमारा संकल्प है। हम इस शहर को ऐसा बनाएंगे जिससे यह देश के प्रमुख शहरों में गिना जाएगा। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के एयरपोर्ट का विस्तार, रेलवे स्टेशन विस्तार आदि की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट पर भी काम लगातार हो रहा है।
सभी से वैक्सीनेशन की अपील
इस बीच सिंधिया ने सभी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने की भी अपील की। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में टीकाकरण की दिशा में 100 करोड़ के डोज का लक्ष्य हासिल करने के बाद हर घर दस्तक (#HarGharDastak) महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ग्वालियर में टीकाकरण के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित कर हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स से मुलाकात की।
यह भी है खास
सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे में सोमवार को केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित करेंगे। इसके अलावा दिवाली मिलन समारोह में भी जाएंगे। 9 नवंबर को सिंधिया सुबह 9 बजे ग्वालियर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 10.30 बजे शीतला माता मंदिर जाएंगे। वहीं 11.15 बजे शिवपुरी लिंक रोड पर दर्शन सिंह कुशवाह के होटल का शुभारंभ करने जाएंगे। सिंधिया 11.45 बजे आइपीएस कालेज शिवपुरी लिंक रोड पर ब्राह्मण समाज के दिवाली मिलन समारोह में शमिल होंगे। इसके बाद सिंधिया मुरैना जिले केजौरान में स्थित गांधी आश्रम जाएंगे, जहां गांधीवादी सुब्बाराव को श्रद्धांजलि देंगे। सिंधिया शाम 5.30 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां से गतिमान एक्सप्रेस से हजरद निजामुद्दीन चले जाएंगे।
Updated on:
08 Nov 2021 05:31 pm
Published on:
08 Nov 2021 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
