11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटेंडर ने डॉक्टर को जड़ा तमाचा,रातभर पुलिस व डॉक्टर रहे चकरघिन्नी

अटेंडर ने डॉक्टर को जड़ा तमाचा,रातभर पुलिस व डॉक्टर रहे चकरघिन्नी

2 min read
Google source verification
police

अटेंडर ने डॉक्टर को जड़ा तमाचा,रातभर पुलिस व डॉक्टर रहे चकरघिन्नी

ग्वालियर। केआरएच में बुधवार की रात महिला डॉक्टर और अटेंडर में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो अटेंडर ने डॉक्टर के गाल पर तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था डॉक्टर भी इकट्ठे हो गए। लेकिन डॉक्टर कुछ करते उससे पहले अटेंडर भाग चुका था। हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में डॉक्टर अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और अटेंडर पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया।

झगड़ा रात करीब ११ बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक कंपू निवासी अर्चना केआरएच में भर्ती है। रात को अर्चना को दर्द हो रहा था। अटेंडर डॉक्टर के पास पहुंचा और दर्द के बारे मे बताया। लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। वह दोबारा बताने पहुंचा तो उसकी मुलाकात डॉक्टर दीपाली जैन से हुई।

दीपाली ने उससे कहा कि अभी दूसरे मरीजों को देख रही है। कुछ देर बाद आकर उसे देखेगी। लेकिन अटेंडर जिद करने लगा अभी चलो। इस पर उनमें मुंहवाद होने लगा। धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ गया। अटेंडर को ताव आया तो उसने डॉक्टर दीपाली के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इसके बाद मौके से भाग गया।

डॉक्टर का कहना है अटेंडर कौन था,कहां का रहने वाला है वह नहीं जानती। पुलिस ने भी उसे अस्पताल में और आस-पास ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चला। कंपू पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

बिड़ला हॉस्पिटल में नशे में पहुंचे अटेण्डर ने किया हंगामा
बिड़ला हॉस्पिटल में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक मरीज का अटेण्डर शराब पीकर वहां पहुंच गया, वह अस्पताल के कुछ स्टाफ से उलझ गया, जिसको देखकर वहां लोग एकत्रित हो गए। बताया गया कि इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ ने गोला का मंदिर पुलिस थाने को दी, वहां से पुलिस की एक टीम ने पहुंचकर नशे में धुत्त युवक को पकड़ा और अपने साथ ले गए, तब हंगामा शांत हुआ।