
ग्वालियर. लोकायुक्त की टीम ( Lokayukta raid ) मध्यप्रदेश ( madhya pardesh ) में काली कमाई करने वाले बाबुओं पर आए दिन कार्रवाई करती है। तीस हजार की नौकरी करने वाले क्लर्क के घर ( Clerk property ) से ढ़ाई करोड़ रुपये की चोरी होती है तो आप अंदाजा लगा सकता है कि ये पैसे उसने कहां से लाएं। ग्वालियर में लोकायुक्त की टीम ने लैंड रिकॉर्ड में कार्यरत एक क्लर्क के घर छापेमारी की तो उसके शानो-शौकत को देख हैरान रह गई। लोकायुक्त के रडार पर यह क्लर्क उसके घर में चोरी की घटना के बाद से ही था।
दरअसल, लोकायुक्त पुलिस के छापे में करोड़पति निकले लैंड रिकॉर्ड के थर्ड ग्रेड कर्मचारी संजय भगवानी के ग्वालियर स्थित गांधी नगर निवास आई-26 से तीन साल पहले करीब ढाई करोड़ रुपये चोरी हुए थे, उससे वह सुर्खियों में आया था। लेकिन जांच एंजेसियों के रडार पर नहीं आए इसलिए उसने चार लाख रुपये का चोरी होना बताया था। साथ ही पुलिस जांच में वह यह नहीं बता पाया था कि क्लर्क की नौकरी करते हुए, उसके पास इतने रुपये कहां से आएं।
लोकायुक्त की रडार पर था
उसके बाद से ही लोकायुक्त की टीम उस पर नजर रखी हुई थी। चोरी की घटना के वक्त ही पूछताछ के दौरान आखिर में उसने बताया था कि यह रकम उसकी पत्नी के भाई गौरव की है। लेकिन उस वक्त भी इस मामले में कई पेंच सामने आए थे। उसी समय पुलिस ने लोकायुक्त पुलिस को यह जानकारी दी थी कि संजय के घर में उसके हैसियत से ज्यादा रकम है। उसके बाद आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लोकायुक्त पुलिस संजय के खिलाफ पिछले तीन साल से जांच कर रही थी। शुक्रवार के उसके आवास पर कार्रवाई की गई।
आठ बैग में रखा था रकम
बताया जाता है कि उस वक्त जो राशि चोरी गई थी। उसे वह बंद कमरे में पलंग बॉक्स के अंदर आठ बैग में भरकर रखे हुए था। मकान में उसके भाई विजय भगवानी भी रहते हैं। संजय का पोर्शन ज्यादातर बंद रहता है। सूने मकान में ढाई करोड़ रुपये रखने पर भी सवाल उठे थे। बंद घर में चोरी संजय के भतीजे नितिन भगवानी और पड़ोसी भागीरथ प्रजापति के बेटे नितिन ने ही की थी। पकड़े गए आरोपियों ने ही खुलासा किया था कि चाचा के घर से सवा दो करोड़ रुपये चुराए थे। उसने संजय को स्कूटर से रुपये लाते हुए देखा था।
30 हजार है वेतन
लगभग 30 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाला भू-अभिलेख विभाग का थर्ड ग्रेड कर्मचारी संजय भगवानी द्वारिकापुरी के जिस मकान में रहता है, उसमें उसकी रईसी देख लोकायुक्त की टीम चक्करा गई थी। उस मकान की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यहां उसने 29 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था, जिस पर यह आलीशान मकान बनाया है। घर की साज सज्जा में कीमती झूमर और अन्य सामान लगाया गया था। घर की हर दीवार सजी हुई थी। छत पर पानी के शुद्धिकरण के लिए प्लांट भी लगा था।
पांच लाख के लगे हैं पर्दे
संजय भगवानी के शानो-शौकत देख उसके पड़ोसी भी हैरान रहते थे। जिस मकान में वह रहता है, वहां पांच लाख रुपये के पर्दे लगे थे। साथ ही बाथरूम में स्टीम बाथ सहित घर में विलासिता के सभी साधन मिले हैं। वहीं, बेडरूम में होटल के कमरे जैसों बने थे। उसकी भव्यता देख नजरें नहीं हटेंगी। हालांकि संजय छापे के दौरान मीडिया से बात करने से बचता रहा।
Published on:
03 Aug 2019 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
