12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुस कर सोते युवक को मारी गोली,पत्नी से कहा अब तो बचा लो

झडिया गांव में गंदे पानी के निकास पर शुरू हुई रंजिश से गुस्स्साए पड़ोसी ने एक युवक के घर में घुसकर गोली मार दी

2 min read
Google source verification
youth

man shot gun of neighbor

ग्वालियर। दतिया के झडिया गांव में गंदे पानी के निकास पर शुरू हुई रंजिश से गुस्स्साए पड़ोसी ने एक युवक के घर में घुसकर गोली मार दी । मृतक के घर से ड्रेनेज का पानी पड़ोसी के घर के सामने से निकलता था। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। साथ ही इसी विवाद पर हुए झगड़े में मारपीट की शिकायत भी मृतक द्वारा पुलिस थाने में की गई थी। जिससे आरोपी उससे बदला लेना चाहते थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को पड़ोसी देर रात घर में घुसा और सोते समय युवक के सीने में गोली मारकर दीवार फांदकर भागने लगा। भाइयों ने दौड़कर उसे पकडऩे की कोशिश भी की पर वह पैर छुड़ा कर भाग गया।

MUST READ : महिला ने पति की शिकायत करने बुलाई डायल 100, युवक को जेल के अंदर कर महिला से कर दी छेड़छाड़

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस के अनुसार झडिय़ा गांव निवासी आनंद (32) पुत्र पातीराम अहिरवार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अपने घर में ही सो रहा था। घर में पत्नी के अलावा तीन भाई भी थे। रात करीब दो बजे पड़ोस में ही रहने वाले राजू वाल्मीकि दीवार फांदकर घर में घुसा और सीधे आनंद के बिस्तर के पास पहुंचा और कट्टे से सीने में गोली मार दी।

MUST READ : इस लेडी IAS ने डबरा शुगर मिल को किया सील,तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को दिए ऐसे जबाव

गोली लगते ही आनंद चिल्लाने लगा।आवाज सुनकर उसके भाई व पत्नी जाग गए और राजू को भागते हुए देखा तो उसके पीछे दौड़ पड़े। दो भाइयों सुनील, विनोद व उसकी पत्नी ने राजू को पकडऩे की कोशिश की तो उसका पैर पकड़ में आ गया पर गोली मारने की धमकी देते हुए वह दीवार फांदकर भाग गया। वहीं मृतक मरने से पहले दर्द से काफी परेशान था जो बार-बार पत्नी से बचाने की गुहार लगा रहा था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

MUST READ : दबंग द्वारा जमीन जोतने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा किसान, TI ने डांटा फिर मारा चांटा,आहत होकर खाया जहर

पहले लाठियों से मारा था आनंद को
मृतक के भाइयों के मुताबिक कुछ दिन पहले राजू ने आनंद को इसी विवाद पर लाठियों से पीटा था। मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस से भी की थी पर पुलिस ने न तो राजू को तलाशा न ही कोई मामला दर्ज किया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद थे।

MUST READ : बुआ सामने खड़े होकर बेटे से भतीजे पर चलवा रही थी गोली,गोली चलते ही हुआ ऐसा चमत्कार,यह थी विवाद की जड़

इसी का नतीजा रहा कि उसने घर मे घुसकर गोली मारने की हिम्मत जुटा ली। आसपास के लोगों ने बताया कि राजू आए दिन शराब के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज करता था।सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेद्र शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।