5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा आला रे….28 सेकंड में फोड़ी 22 फीट ऊंची मटकी

मुरार में जन्माष्टमी पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति की ओर से अग्रसेन चौक, सदर बाजार मुरार में चतुर्थ वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच ग्वालियर महानगर की विभिन्न गोविंदा टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ जोर आजमाइश की।
less than 1 minute read
Google source verification
मुरार में जन्माष्टमी पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति की ओर से अग्रसेन चौक, सदर बाजार मुरार में चतुर्थ वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच ग्वालियर महानगर की विभिन्न गोविंदा टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में बरसाना बांके बिहारी टोली, केदारपुर बनवासी छात्रावास के बच्चों ने अपूर्व प्रदर्शन किया।

मुरार में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गोविंदाओं की टोलियों ने जमकर जोश दिखाया।

  • केदारपुर बनवासी टोली विजेता : मुरार में हिन्दू उत्सव समिति की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गोविंदा टोलियों ने दिखाया जोश

ग्वालियर. मुरार में जन्माष्टमी पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति की ओर से अग्रसेन चौक, सदर बाजार मुरार में चतुर्थ वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच ग्वालियर महानगर की विभिन्न गोविंदा टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में बरसाना बांके बिहारी टोली, केदारपुर बनवासी छात्रावास के बच्चों ने अपूर्व प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 सेकंड में 22 फीट ऊंची मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी और 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। बच्चों के इस साहसिक प्रदर्शन पर पूरा आयोजन स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए प्रदान किया गया। समिति के सचिव अमित सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अधिकतम सात गोविंदा टोलियों का चयन किया गया था। कार्यक्रम का स्वागत भाषण संयोजक अनुराग कुशवाहा ने दिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल रहे। अध्यक्षता स्वामी ऋषभदेवानंद, आदर्श गो शाला लालटिपारा ने की। विशिष्ट अतिथियों में उदयवीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण, डॉ.आरएस. तोमर उपस्थित रहे।