12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 16 लाख में बेची जा रही एमबीबीएस की डिग्री, बर्खास्त छात्र को भी दे दिया ऑफर

MBBS- व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्र को डिग्री का ऑफर, ग्वालियर के जीआरएमसी के शाखा प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, जांच शुरू

2 min read
Google source verification
MBBS Degrees Being Sold for ₹16 Lakhs in MP

MBBS Degrees Being Sold for ₹16 Lakhs in MP- Demo pic

MBBS- मध्यप्रदेश का कुख्यात व्यापमं घोटाला सालों तक देशभर में चर्चा का विषय बना रहा था। इसमें प्रदेश में सरकारी नियुक्तियों में हो रहा फर्जीवाड़ा सामने आ गया था। जांच में यह भी सामने आया कि डॉक्टर बनाने के नाम पर भी व्यापमं में खूब गड़बड़ी की गई थी। बहुचर्चित व्यापमं घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के बर्खास्त छात्र के पैसे लेकर एमबीबीएस डिग्री देने के आरोप लगाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। लेनदेन से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद अब पुराने मामले भी एक बार फिर से खुल सकते है। इधर डीन का कहना है कि जीआरएमसी द्वारा डिग्री नहीं दी जाती है। डिग्री जीवाजी विश्वविद्यालय जारी करता है। वहीं व्यापमं मामले में फंसे कुछ डॉक्टरों को कोर्ट ने पढ़ाई की सशर्त अनुमति दी थी, जिसमें 133 से अधिक छात्र शामिल थे।

यह है मामला- 2010 बैच का व्यापमं से बर्खास्त छात्र संदीप लहारिया ने ऑडियो में आरोप लगाया कि कॉलेज के यूजी शाखा के प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ने 16 लाख रुपए की मांग की

गजराराजा मेडिकल कॉलेज में 2010 बैच का व्यापमं से बर्खास्त छात्र संदीप लहारिया ने ऑडियो में आरोप लगाया है कि कॉलेज के यूजी शाखा के प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ने उनसे 16 लाख रुपए की मांग की है। इसके बदले पास कराने की बात कहीं गई है। इस मामले की शिकायत छात्र संदीप ने राज्यपाल, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग, डीन के साथ अन्य विभागों को भी की है।

आरोपों को खारिज करते हुए छात्र शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा, साजिश की गई

आरोपों को खारिज करते हुए छात्र शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा, संदिग्ध छात्रों के मूल दस्तावेज लेने के लिए दबाव डाल जा रहा है। इसकी मैंने सीबीआइ के साथ डीन से भी शिकायत की है। यह ऑडियो को तोड़ मरोडकऱ बनाया है। मुझ पर आरोप गलत लगाए गए है। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

जीआरएमसी के डीन डॉ. आकेएस धाकड़ - दस्तावेजों की होगी जांच

इधर जीआरएमसी के डीन डॉ. आकेएस धाकड़ ने पूरे मामले की गहराई से जांच की बात कही है। उन्होंने बताया कि
मामले की जांच लीगल टीम को दे दी गई है। ऑडियो व दस्तावेजों की भी जांच होगी। जांच पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख बिंदु
व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्र को डिग्री का ऑफर
ग्वालियर के जीआरएमसी का मामला
शाखा प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल
16 लाख रुपए में एमबीबीएस की डिग्री देने की बात
मामले की जांच शुरू