26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटे में ‘मानसून’ पकड़ेगा रफ्तार, 1-2-3 जून को होगी अतितीव्र बारिश

IMD Forecast: 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी। उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

IMD Forecast: नौतपा के पांचवें दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में मौजूद नमी के कारण शहर तवा की तरह तपा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 48 घंटे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिससे 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी।

एमपी के ग्वालियर शहर में उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी की वजह से उमस बढ़ गई है। नमी की वजह से लोग पसीना से तरबतर है।

ये भी पढ़ें: 24 प्लॉट, 604 फ्लैट और 59 दुकानों के खुलेंगे टेंडर, आइडीए बेचेगा संपत्ति


20 से 25 के बीच पहुंचेगा मानसून

● बंगाल की खाड़ी सक्रिय हो गई है। इस कारण मानसून तेज गति से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, उससे मानसून आगे बढ़ेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इस सिस्टम के कमजोर होने के बाद मानसून की रतार धीमी पड़ेगी।

● बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद मानसून में तेजी आएगी। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।

● अब लू की संभावना कम है, क्योंकि प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएगी।