
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नवंबर माह के पहले हफ्ते में मतदाताओं के घर वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप पहुंचाना शुरू कर दिया था। चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है, लेकिन छह विधानसभा के 29 हजार 789 मतदाताओं को पास स्लिप नहीं पहुंची है। इसको लेकर वोटरों ने शिकायतें भी की हैं। शहर के ऐसे क्षेत्रों में स्लिप नहीं पहुंची है, जहां लोग मुश्किल से वोट के लिए निकलते हैं। जैसे कि पॉस कॉलोनी व मल्टियों में स्लिप नहीं पहुंच सकी हैं। यदि स्लिप नहीं पहुंची है तो सीईओ एमपी की वेबसाइट से इपिक नंबर के माध्यम से ऑनलाइन (https://ceomadhyapradesh.nic.in/) भी निकाल सकते हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि 16 नवंबर को भी स्लिप पहुंचाने का काम किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने वोटर स्लिप बंद कर दी है। उसकी जगह वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप की व्यवस्था की है। इस स्लिप पर फोटो की जगह क्यूआर कोड को प्रकाशित किया गया है। वोट से संबंधित जानकारी प्रकाशित है, लेकिन इस स्लिप का वोट डालने में उपयोग नहीं कर सकेंगे। 2018 में वोटर पर्ची दी गई थी, जिसके माध्यम से वोट डाल सकते थे। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय 15 लाख 93 हजार 315 के पर्ची पहुंचाने का दावा कर रहा है। स्थिति उलट है, क्योंकि लोग पर्ची के लिए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा स्लिप ग्वालियर पूर्व में नहीं पहुंचीं। यहां 16 हजार 547 लोगों को अपनी स्लिप का इंतजार है।
क्यों जरूरी है स्लिप
-चुनाव आयोग ने वोटर को जानकारी देने के लिए स्लिप पहुंचाना शुरू किया था, जिससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा था। वोटर की जानकारी मिलने पर मतदाता घर से निकल आते हैं।
- स्लिप पर मतदान केंद्र, उसका नक्शा, मतदाता सूची में उसका नंबर अंकित है।
वोटर स्लिप की स्थिति
विधानसभा नहीं मिली स्लिप
- ग्वालियर ग्रामीण 2021
- ग्वालियर 3315
- ग्वालियर पूर्व 16547
- ग्वालियर दक्षिण 6775
- भितरवार 374
- डबरा 716
ये भी पढ़ें :MP Election 2023 : ग्वालियर चंबल अंचल में स्टार प्रचारकों की सभा में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस
ये भी पढ़ें : mp election 2023 चुनाव पर नजर: मोबाइल नेटवर्क फेल तो रनर पहुंचाएगा खबर
Updated on:
16 Nov 2023 03:03 pm
Published on:
16 Nov 2023 03:01 pm
