30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: ‘अब महल जनता का है, आप वहां घूमने जाएंगे, चाट खाकर दौने भी वहीं फेंक आएंगे’

कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अब महल जनता का है। जनता को इसमें घूमने मिलेगा और चाट खाने के बाद दौने भी वहीं फेंककर आएंगे। यह समय जल्द आने वाला है...

less than 1 minute read
Google source verification
rajbabbar_in_gwalior_comment_at_jyotiraditya_scindia.jpg

कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अब महल जनता का है। जनता को इसमें घूमने मिलेगा और चाट खाने के बाद दौने भी वहीं फेंककर आएंगे। यह समय जल्द आने वाला है, क्योंकि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन रही है। बब्बर ने यह बात शुक्रवार को मीडिया के बीच कही। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अधूरी बात बताते हैं। कभी पूरी बात नहीं कहते हैं। ग्वालियर में 57 साल का इतिहास था, जिसे कांग्रेस ने तोड़ दिया। ग्वालियर चंबल में अटरिया नीचे नहीं उतरते हैं, लेकिन इनकी जमीन खिसक चुकी है।

योग्य चेहरा नहीं, इसलिए सांसद-मंत्रियों को उतारा
प्रदेश में भाजपा की 18 साल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मुरैना में एक जगह जा रहा था। मैंने देखा कि भाजपा सरकार वहां पुलिया भी नहीं बना सकी है। इन्होंने विकास नहीं किया इसलिए प्रधानमंत्री के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता में से एक भी व्यक्ति ऐसा योग्य नहीं दिखा है, जो मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने अपने मंत्री व सांसदों को मैदान में उतारा है। ये सांसद किसी के नहीं है।

छल व कपट से सरकार बनाई है

-बब्बर ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर भी भाजपा ने छल व कपट करके अपनी सरकार बनाई थी। उसके बाद भाजपा का हश्र आपके सामने है। मध्य प्रदेश में भी इसकी तरह का हाल होने वाला है।

- शिवराज सिंह को उनकी पार्टी ने चेहरा न बना कर हटा दिया था। इस बार भी वे चेहरा नहीं है। भाजपा के स्थानीय विधायक में कोई चेहरा नहीं है। इनको इस लायक नहीं समझा कि एक को रिप्लेस किया जा सके।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: बागियों और तीसरे दल से रोचक हुआ रण