
विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को 1662 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इनमें 211 पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील हैं। इनकी निगरानी का जिम्मा सीआरपीएफ पर है। इनके अलावा 287 मतदान केंद्र संवेदनशील की गिनती में है। यहां एसएएफ का बल रहेगा। डबरा और भितरवार के पांच मतदान केंद्र पर मोबाइल नेटवर्क गच्चा दे रहा है। इन्हें ब्लैक शेड में रखा गया है। पुलिस यहां वायरलैस सेट के भरोसे है। लेकिन प्रशासन ने रनर (धावक) भी बैठाया है।
चुनाव को शांति से कराने के लिए 7 हजार अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इनके साथ 500 पेट्रोलिंग पार्टियां भी मौजूद रहेंगी। एसएसपी राजेश चंदेल के मुताबिक चुनाव में पुलिस का रिस्पांस टाइम भी तय किया है। सूचना पर देहात में 10 और शहर में पुलिस 5 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। इसलिए मतदान केंद्र और पेट्रोलिंग टीम के बीच ज्यादा फासला नहीं रखा गया है।
यह काम करेगा रनर
इस बार चुनाव में भितरवार विधानसभा के सिमेढ़ी, जदीदराई, लखनपुरा डांग चराई और ग्वालियर ग्रामीण के फदलपुर मतदान केंद्र पर मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसलिए यहां पुलिस के वायरलैस सेट लगाए गए हैं। इसके अलावा रनर (धावक) भी रखा गया है, जो किसी भी घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगा। उसकी जिम्मेदारी मतदान जल्दी से जल्दी ऐसे स्थान तक पहुंचना होगी जहां मोबाइल नेटवर्क हो। वहां पहुंचकर रनर सूचना डिलीवर करेगा।
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 459 वाहन लेकर जाएंगे मतदान कर्मियों को, 381 रूट बनाए जिले में 1662 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : ग्वालियर चंबल अंचल में स्टार प्रचारकों की सभा में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस
Updated on:
16 Nov 2023 02:48 pm
Published on:
16 Nov 2023 02:24 pm
