5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 Result Analysis : पांचवीं बार मैदान में थे मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, साफ छवि और लाडली बहना बनी जीत का फेक्टर

MP Election 2023 Result Analysis: जीत की उम्मीद लेकर सुबह घर से पूजा-पाठ कर मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज पहुंचे थे नारायण सिंह कुशवाह, प्रवीण से हारने वाले नारायण इस बार हर राउंड में रहे आगे

2 min read
Google source verification
naryan_singh_kushwaha_bjp_won_gwalior_south_assembly_constituency.jpg

MP Election 2023 Result Analysis: विधानसभा चुनाव-2023 में भारतीय जनता पार्टी अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही। नारायण सिंह पांचवीं बार मैदान थे और चौथी बार जीत का सेहरा उनके सिर बंधा। पिछली बार प्रवीण से हारने वाले नारायण ने इस बार उसको हरा दिया। अपनी जीत की उम्मीद को लेकर नारायण सुबह घर से पूजा-पाठ कर मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज में जमकर बैठ गए थे। मतगणना के पूरे राउंड होने तक कुशवाह एक ही जगह बैठे रहे। उम्मीद थी कि नारायण सिंह कुशवाह कुछ राउंड में पिछड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुशवाह ने पहले राउंड में 443 वोटों की बढ़त के साथ शुरुआत की। इसके बाद लगातार बढ़त बनाते चले गए। पांचवें राउंड तक कुशवाह ने 4023 वोट की बढ़त हासिल कर ली थी। 6वें और 7वें जीत का अंतर कम हुआ, लेकिन उसके बाद उन्होंने पीछे मुडकऱ नहीं देखा और 18वें राउंड तक बढ़त को बरकरार रखा। पहले राउंड से कुशवाह ने बढ़त बनाई और आखिरी 18वें राउंड तक बनाए रखी।

हालांकि जीत का अंतर 5 हजार तक पहुंच गया था, लेकिन आखिरी में जीत का अंतर कम हो गया। नारायण पर जीत की खुशी चेहरे पर साफ नजर आ रही थी, उतना ही जोश कार्यकर्ताओं में भी था। मतगणना स्थल पर जैसे ही आखिरी राउंड में जीत की घोषणा की जयश्री राम के नारे लगने लगे।

साफ छवि की नेता

लगातार पांच साल से सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन समाज में अपनी एक अलग पकड़ थी। साफ-सुथरी छवि का विधानसभा चुनाव-2023 में इसका फायदा मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए एक जुटकर होकर काम किया, जो जीत का कारण बना।

लाड़ली बहना और जातिगत वोटों ने दिलाई जीत
जीत में लाड़ली बहना योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा कुशवाह समाज और व्यापारियों ने एक जुट होकर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की। कांग्रेस का विरोध भी भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ। वहीं कई कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने अदंरुनी तौर पर काम नहीं किया, जिसका लाभ भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुशवाह को मिला।

BJP : नारायण सिंह कुशवाह : वोट मिले : 82,317
Congress : प्रवीण पाठक : वोट मिल : 79,781

सभी को सम्मान मिलेगा
विनम्रता के साथ काम करके दिखाऊंगा। सभी को प्यार और सम्मान मिल सके, ऐसा प्रयास रहेगा।
- नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा

क्षेत्रीय जनता से कोई शिकायत नहीं
हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे। कहां क्या कमी रही, समीक्षा की जाएगी। क्षेत्र की जनता से कोई शिकायत नहीं है। जनता के बीच उपलब्ध रहूंगा।
प्रवीण पाठक, कांग्रेस