20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 रुपए का लालच देकर कटिया से निकलवाया तार, करंट से 8 साल के मासूम की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल का मासूम नहीं भांप सका 20 रुपए में कितना बड़ा खतरा ले रहा मोल, पानी में करंट लगने से तड़प-तड़प कर मौत....

2 min read
Google source verification
MP News 8 years innocent died due to electric shock

MP News 8 years innocent died due to electric shock (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: चोरी से लाइट जलाने के लिए डीजे साउंड का धंधा करने वाले दो लोगों ने 8 साल के बच्चे की जान ले ली। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर नादान को थमा दिया। उससे कहा इसे नाले के अंदर से निकाल कर गोदाम तक ले आओ तु्म्हें 20 रुपए देंगे। बच्चा खतरे को नहीं भांप पाया, पैसों के लालच में करंट से भरे तार को हाथों में लिए पुलिया के अंदर से होकर दूसरे छोर तक तो आ गया। लेकिन यहां पुलिया से बाहर निकलने की कोशिश में उसने तार का खुला हुआ सिरा पकड़ लिया। नाले के पानी में डूबे होने की वजह से करंट जोर पकड़ गया और मासूम उसी पुलिया में तड़प-तड़प कर मौत की नींद सो गया। बच्चे की मौत के बाद दोनों दरिंदे उसे वहीं पड़ा छोड़कर भाग गए। करीब 45 मिनट तक उसकी लाश नाले में पड़ी रही।

लाइट चोरी की फिराक में थे दोनों

मामला तिकोनिया (मुरार) का है। यहां नेपाली कुशवाह के बेटे शिवा उर्फ बाबू (8) की इस तरह हुई दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। नेपाली पेशे से बैलदार है। गुरुवार दोपहर को शिवा घर के पास घूम रहा था। उसकी बस्ती में हेमंत, मनोज जाटव की डीजे साउंड की दुकान और कुछ दूरी पर नाले के पास गोदाम है। कुछ दिन पहले बिजली विभाग ने इनके गोदाम की बिजली काटी है। इसलिए दोनों गोदाम में चोरी की लाइट जलाने की फिराक में थे।

बिजली चोरी पकड़ ना आए इसलिए बनाया था ऐसा प्लान

गोदाम से कुछ दूरी पर नाले के किनारे बिजली की डीपी लगी है। हेमंत और मनोज ने प्लान बनाया कि डीपी से तार जोड़कर अगर नाले की पुलिया के अंदर से गोदाम तक लाएंगे तो, बिजली चोरी नजर में नहीं आएगी। इसलिए दोनों ने तार का एक सिरा डीपी में जोड़ा और दूसरा बाबू को थमाकर उसे नाले की पुलिया के अंदर से गोदाम तक ले जाने को कहा। इसके बदले में बाबू को 20 रुपए देने का लालच भी दिया। तार ले जाते वक्त बाबू करंट की चपेट में आ गया।

मेरे बेटे को मार डाला

बाबू के अलावा दो बेटे और हैं। हम सभी मजदूरी पर गए थे। बाबू घर पर था। उसे 20 रुपए का लालच देकर डीजे वालों ने मार डाला। यह लोग चाहते तो बाबू को बचा सकते थे। लेकिन उसे करंट की चपेट में छोड$कर भाग गए। इन लोगों को सजा मिलना चाहिए।

(जैसा पिता ने पत्रिका को बताया)

सीसीटीवी से संदेही की पहचान

घटना स्थल के पास सीसीटीवी लगा है। उसमें दो संदेही बच्चे से बात करते दिखे हैं। इस आधार पर दोनों की पहचान हुई है। एक संदेही को राउंडअप किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चे की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी।

-राजीव जंगले, सीएसपी, मुरार सर्किल

ये भी पढ़ें: एमपी आरक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, फिंगर प्रिंट से लेकर रेटिना तक बदला

ये भी पढ़ें: Indore Missing Couple: बेटी घर जल्दी आजा… पिता ने घर के बाहर लटकाई सोनम की उल्टी तस्वीर