
truck dragged car for 1.5 km on nh44 dabra gwalior highway
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक ट्रक ने हाईवे पर ऐसा तांडव मचाया कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। NH-44 डबरा-ग्वालियर हाईवे पर बझेरा गांव की पुलिया के पास एक ट्रक ने पहले तो आगे चल रही कार को टक्कर मारी और फिर कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक हाईवे पर घसीटता रहा। ट्रक के कार को हाईवे पर घसीटते के वीडियो सामने आए हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। राहत की बात ये है कि ट्रक की टक्कर के बाद भी कार में सवार तीन लोग सही सलामत हैं और उन्हें चोट नहीं आई है।
देखें वीडियो-
शनिवार शाम को डबरा-ग्वालियर हाईवे पर बझेरा गांव की पुलिया के पास एक ट्रक ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के सामने फंस गई लेकिन इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और कार को डेढ़ किमी तक हाईवे पर घसीटता रहा। डेढ़ किमी आगे जाकर ट्रक ड्राइवर ने कार को हाईवे किनारे की एक खंती में उतार दिया। ट्रक ड्राइवर ने इसके बाद भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया और लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की ।
राहत की बात ये है कि जिस कार को ट्रक ने करीब डेढ़ किमी तक घसीटा उसमें बैठे तीनों लोगों को चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के जवान सवार थे जो कि ओरछा से आ रहे थे। ट्रक के कार को हाईवे पर घसीटने के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो ट्रक के पीछे चल रही कार में सवार लोगों ने बनाया है जबकि दूसरा हाईवे किनारे खेत में मौजूद किसी शख्स ने बनाया है। दोनों ही वीडियो में ट्रक कार को हाईवे पर घसीटते दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायत करता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को बिलौआ थाना क्षेत्र में रोक लिया गया है।
Updated on:
01 Mar 2026 05:58 pm
Published on:
01 Mar 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
