27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति नहीं रिश्तेदार निकला किडनैपर, बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को किया था अगवा

mp news: दो दिन पहले बुधवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को कार सवार युवकों ने किया था अगवा, पति पर लगे थे आरोप।

2 min read
Google source verification
dabra

woman kidnapped by relative arrested near chanderi

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में जेल रोड स्थित विद्या भारती स्कूल के पास से महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को डबरा देहात थाना पुलिस ने चंदेरी स्थित सिंहपुर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी अपहरण में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। महिला का अपहरण करने वाला आरोपी अर्जुन महिला का दूर का रिश्तेदार है। खुलासे में यह बात सामने आई कि, अर्जुन का उस महिला के घर आना जाना था। महिला का खर्चा उठाने के लिए पैसे भी दिए थे। इसी पैसे के लेने देन के विवाद को लेकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया।

पति नहीं रिश्तेदार निकला किडनैपर

25 फरवरी बुधवार को प्रीति परिहार जो अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी, इसी दौरान वैन से आए कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसे लेकर प्रीति की मां प्रेमा ने डबरा देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दामाद भरत और अर्जुन पर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया था। इधर, महिला के अपहरण की खबर लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी और तलाश में जुटी हुई थी। डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर तोमर ने बताया कि अपहरण हुई महिला की मां की रिपोर्ट पर अर्जुन परिहार और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर, तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को देर रात चंदेरी जिला अशोकनगर स्थित सिंहपुर हनुमान मंदिर के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा, अपहृत महिला को दस्तयाब किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपने नाम अर्जुन परिहार (40) निवासी ग्राम हथौड़ा थाना गंजबासौदा जिला विदिशा और सचिन धाकड़ (22) पुत्र बृजेश धाकड़ निवासी करहिया खेड़ा रोड आचार्य कॉलोनी का रहने वाला बताया। आरोपी अर्जुन परिहार महिला का दूर का रिश्तेदार है।

देशी पिस्टल और वैन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई देशी पिस्टल, वैन को बरामद कर लिया है। महिला को पिस्टल अड़ाकर जबरदस्ती वैन में बैठा कर ले जाया गया था। जो तीन आरोपी फरार हैं उनके नाम जीतेन्द्र परिहार, अरुण परिहार और रंजित परिहार हैं। पुलिस ने बताया कि प्रीति परिहार जो कि दो बच्चों के साथ पिछले एक साल से अपने पति भरत से अलग रहकर जेल रोड पर रह रही थी। इस दौरान दूर का रिश्तेदार अर्जुन निवासी गंजबासौदा का महिला के घर आना जाना हो गया था। पैसों से भी मदद करने लगा, कुछ महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर यह अपहरण किया गया।